इंटरसेक्टर वॉलीबॉल प्रतियोगिता समापन समारोह

इंटरसेक्टर वॉलीबॉल प्रतियोगिता समापन समारोह

दुर्गापुर(अमन राय) : केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दुर्गापुर में 04 दिवसीय सेक्टर स्तरीय वॉलीवाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें केन्द्रीय रिजर्व पुलिस के सम्पूर्ण भारत में फैले 21 सेक्टरों के सम्पूर्ण भारत से आए 247 खिलाडियों ने भाग लिया। जिसमें से कुछ राष्ट्रीय स्तर के भी खिलाड़ी थे। दिनांक 20/04/2023 को देर शाम एक भव्य समारोह में खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण खेल श्रृंखला में राजस्थान सेक्टर ने प्रथम स्थान , श्रीनगर सेक्टर ने द्वितीय स्थान एवं नार्थ-ईस्ट सेक्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मैन आफ द टूर्नामेंट 141 बटालियन (साउथ सेक्टर) के बी0वेंकटेष एवं मैन ऑफ द मैच 212 बटालियन(राजस्थान सेक्टर) के श्री के0 नानाजी को घोषित किया गया। श्री देवव्रत भट्टाचार्य, पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल,दुर्गापुर ने खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली एवं विजेता सेक्टरों और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शील्ड एवं मेडल देकर सम्मानित किया।ग्रुप केन्द्र का विशाल क्रीड़ा मैदान खेल प्रेमियों से भरा हुआ था एवं दर्शक दीर्धा ने तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाडियों का उत्साहवर्द्धन किया। खिलाड़ियों ने भी पूरे खेल प्रतियोगिता के दौरान अपने जोश, जज्बा एवं जूनून को बनाए रखा। पुलिस उप महानिरीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि खेल कूद एक व्यक्ति के दिल-दिमाग और शरीर को स्वस्थ और सक्रिय बनाए रखने में मदद करता है, जिसके कारण उनकी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सभी जगहों पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह लोगों को मजबूत, आत्मविश्वासी और कुशल बनाता है तथा उसके मानसिक एवं शारीरिक विकास और चरित्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए हमें खेल को अपने दैनिक दिनचर्या का आवश्यक हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने आए हुए सभी खिलाड़ियों , उनके कोच एवं संचालन समिति को उनके उच्च कोटि के अनुशासन एवं टर्न आउट के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा की। खेल प्रतियोगिता के संचालन में कमाण्डेंट श्री रामनिवास सेखू, उप कमाण्डेंट श्री संदीप, श्री विजय प्रकाश सहायक कमाण्डेंट, निरीक्षक नवीन निशांत , पवन पंडित , बी0एच0एम0 सपन कुमार नाथ, संबंधित सहायक अमरेन्द्र कुमार एवं छायाकार मो0 इकबाल और चंद्रिका चौधरी का असीम योगदान रहा।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0