डीएसटीपीएस का स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान
अंडाल(अमन राय): ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता कार्यक्रम के तहत जागरूकता के लिए डीएसटीपीएस द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन | अंडाल ब्लॉक के विविन्न ग्रामो में मलेरिया , डायरिया , डेंगू , साफ सफाई एवम स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए डीवीसी डीएसटीपीएस की ओर से स्पेशल कैंपेन 2.0 के अंतर्गत धूबचूरिया ग्राम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम के करीब 150 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर कल्याणेश्वरी महिला कल्याण समिति के कलाकारों ने टीम लीडर चंडी चरण के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मलेरिया , डायरिया , डेंगू , साफ सफाई एवम स्वच्छता के प्रति जागरूक रखने एवं बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया। कलाकारों द्वारा नाटक के माध्यम से ग्राम को स्वच्छ रखने के साथ-साथ ,हैजा, मलेरिया डेंगू एवं अन्य बीमारियों से बचाव का संदेश दिया गया।
स्पेशल कैंपेन 2.0 के के तहत अंडाल डीवीसी क्षेत्र में सफाई अभियान चलाई जा रही है।, कई जगहों पर नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैली सहित अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। स्वच्छता अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। सीएसआर के प्रबंधक मोहम्मद शमीम अहमद ने कहा कि सभी के सहयोग से ही अंडाल स्वच्छ बनाने का सपना संभव हो सकेगा। स्वच्छता एक भाव है जो जन जन को जागरूक कर लाया जा सकता है। इसे दिनचर्या में शामिल कर घर गली एवं गांव को साफ स्वच्छ व सुंदर बनाया जा सकता है। यदि शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना है तो उसका प्रमुख आधार सिर्फ स्वच्छता है। एक स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करता है।इस मौके पर उपस्थित सभी ग्रामीणों के बीच एक क्विज का आयोजन किया जिसके सवाल दिखाए गए नाटक से ही लिए गए थे, सही जवाब देने वाले को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर डीएसटीपीएस के डीजीएम (मासा) श्री बिस्वनाथ जोआरदार , सतर्कता अधिकारी तारक कोनार, एसडीई ( आईटी) श्री रंजीत कुमार दास, एस पी महतो ,प्रदीप दत्ता , धूबचूरिया ग्राम से श्री मनोज, बाबू दत्तो, तनुजीत पिपलाई इत्यादि एवं सेकड़ो की संख्या में ग्रामीण खासकर महिलाओ और बच्चो ने नाटक का भरपूर आनंद लिया

Click Here to Visit
What's Your Reaction?