बांकुड़ा जिला पुलिस का वस्त्र वितरण कार्यक्रम 

बांकुड़ा जिला पुलिस का वस्त्र वितरण कार्यक्रम 

बांकुड़ा : दुर्गापूजा को देखते हुए बांकुड़ा जिला पुलिस की और से विभिन्न थाना क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों में वस्त्र वितरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है | इसी के तहत बांकुड़ा थाना पुलिस की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया | जहाँ क्षेत्र के जरूरतमंद बच्चों में कपड़े एवं मिठाई के पैकेट दिए गए| कार्यक्रम में श्री वैभव तिवारी आईपीएस पुलिस अधीक्षक बांकुड़ा, आलोक सेन मजूमदार, अध्यक्ष बांकुड़ा नगरपालिका, एडिशनल एसपी सहित तमाम लोग उपस्थित थे | अतिथियों ने अपने हाथों से बच्चों मे कपड़े व मिठाई के पैकेट दिए | इसके साथ ही सभी को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं भी दी गई | वहीं दूसरी ओर ओन्दा थाना क्षेत्र के एक वृद्धा आश्रम में कम्युनिटी पोलिसिंग के तहत वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया | इस मौके पर वैभव तिवारी आईपीएस पुलिस अधीक्षक कार्यक्रम में उपस्थित थे. एवं अपने हाथों से कपड़े और अन्य सामान जरूरतमंद लोगों को दिए| एवं उनके साथ कुछ पल बिताए.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0