ईसीएल के सीएमडी द्वारा डालमिया रेलवे साइडिंग का उद्घाटन कोयला निकासी एवं रेल लॉजिस्टिक्स को मिली मजबूती

साकतोड़िया: कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की सहायक कंपनी ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) ने सालानपुर क्षेत्र में स्थित डालमिया रेलवे साइडिंग का उद्घाटन किया। इस परियोजना से ईसीएल की कोयला निकासी एवं रेल लॉजिस्टिक्स अवसंरचना में महत्वपूर्ण सुधार होगा।इस सुविधा का उद्घाटन श्री सतीश झा, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, ईसीएल द्वारा किया गया। इस अवसर पर निदेशक (वित्त) मो. अंजार आलम, निदेशक (तकनीकी/ संचालन) श्री नीलाद्रि राय, निदेशक (मानव संसाधन) श्री गुंजन कुमार सिन्हा, निदेशक (तकनीकी/ योजना एवं परियोजना) श्री गिरीश गोपीनाथन नायर एवं श्री सुधीर कुमार शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक, आसनसोल उपस्थित रहे।इस साइडिंग के कमीशनिंग से ईसीएल की कोयला प्रेषण क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे कोयले की आवाजाही अधिक तेज, दक्ष एवं विश्वसनीय बनेगी। नव विकसित कोलियरी साइडिंग की वार्षिक डिजाइन निकासी क्षमता 60 लाख टन (6 एमटीपीए) है।इस परियोजना की लागत ₹110.10 करोड़ है, जिसका क्रियान्वयन राइट्स लिमिटेड (RITES Limited) द्वारा किया गया। इसे पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत रेलवे नेटवर्क से
Click Here to Visit
What's Your Reaction?