पुलिस की तत्परता से शातिरो के इरादे हुए नाकाम
बांकुड़ा (अमन राय ): बांकुड़ा जिले की पुलिस अपनी ड्यूटी के प्रति कितनी सक्रिय है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है,कि जब कोई अपराधी किसी अपराध करने के मंसूबे से क्षेत्र में प्रवेश करता है तो पुलिस उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दे रही है. पेट्रोलिंग कर रही पुलिस भी कई शातिरों के मंसूबे नाकाम किए हैं. ताजा मामला आया है बारीकुल थाने की पुलिस जब रात को गश्त लगाने के उपरांत एक स्थान पर पुलिस भैंन को खड़ी करती है. समय तकरीबन सवेरा होने के पहले तीन से चार बजे जब ज्यादातर लोग अपने अपने घरों में आराम फरमा रहे थे. पुलिस अपनी पहरेदारी के कर्तव्य को निभाते हुए ड्यूटी पर तैनात थी. तभी अचानक एक ट्रैक्टर को तेज गति से पुलिस वैन के सामने से गुजरता देखा गया. ड्यूटी पर तैनात पुलिस को कुछ संदेह हुआ और उन्होंने गाड़ी का पीछा किया. ट्रैक्टर चालक ने काफी प्रयास किया भाग निकलने का लेकिन जब देखा अब कोई चारा नहीं है तब उसने एक खेत में गाड़ी को घुसा दिया एवं वहां से जंगल के रास्ते लापता हो गए. पुलिस ने ट्रैक्टर को अपनी गिरफ्त में ले लिया. सुबह-सुबह पुलिस को थाने में खबर मिली की बारीकुल थाना क्षेत्र के चमतबैद इलाके से एक ट्रैक्टर चोरी हो गई है. पुलिस अब इस घटना को अंजाम देने वाले शातिरों की खोजबीन में जुट गई है. यकीनन पुलिस के इस बहादुरी से उनकी ड्यूटी के प्रति निष्ठा से बांकुड़ा पुलिस पर लोगों का विश्वास निरंतर बढ़ रहा है.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?