डीवीसी डीएसटीपीएस द्वारा सौर ऊर्जा संचालित स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल परियोजना का उद्घाटन

डीवीसी डीएसटीपीएस द्वारा सौर ऊर्जा संचालित स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल परियोजना का उद्घाटन

अंडाल (अमन राय ): विश्व स्तर पर लगभग 700 मिलियन लोगों के पास अभी भी सुरक्षित पानी की पहुंच नहीं है, सुरक्षित पेयजल हर घर तक पहुँच सके इस महत्वाकांक्षी कार्य को प्राप्त करने के लिए, दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) दुगापुर स्टील थर्मल पावर स्टेशन अपनी सीएसआर योजना के तहत विगत कई वर्षो से प्रयासरत है। डीवीसी डीएसटीपीएस अपने नैगमिक सामाजिक दायित्व के एक भाग के रूप में, "सभी के लिए सतत स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल" योजना, के अंतर्गत २ डायरिया प्रभावित गांव लंकापुरी, खांद्रा पंचायत और फ़ोदारीगाबा , रुइदसपारा, कजोरा पंचायत में 19.8 लाख के खर्च से सुरक्षित पेयजल जलापूर्ति हेतु आरओ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पाइपलाइन के साथ ओवरहेड टैंक , सौर ऊर्जा संचालित सबमर्सिबल पेयजल प्रणाली का उद्घाटन माननीय विधायक रानीगंज तापस बनर्जी द्वारा किया गया. इस अवसर पर बीडीओ अंडाल, सुदीप्त बिस्वास, सभापति अंडाल पंचायत समिति सुश्री लक्ष्मी टुडू श्री श्यामलेन्दु अधिकारी प्रधान खांद्रा पंचायत , पान केस्टो प्रधान, कजोरा पंचायत और डीजीएम (एचआर) डीएसटीपीएस बिश्वनाथ जोरदार और प्रबंधक सीएसआर मोहम्मद शमीम अहमद की उपस्थिति में मुख्या अभियंता एवं परियोजना प्रधान श्री सुनील प्रसाद के मार्गदर्शन में पंचायत प्रधान व सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में किया.डीवीसी की इस पहल ने 2 डायरिया प्रभावित गांवों की लगभग 1000 आबादी तक किफायती, और पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ स्वच्छ और सुरक्षित आरओ शुद्ध पेयजल सुनिश्चित किया है। इस योजना में एक उच्च छमता वाले बोरवेल के साथ एक सौर ऊर्जा आधारित सबमर्सिबल पंप से पानी पंप किया जाता है और 5000 लीटर क्षमता वाले टैंक में संग्रहीत किया जाता है और पानी 3 चरणों में 1000 लीटर प्रति घंटे आरओ जल उपचार संयंत्र तक पहुंचता है, जल शोधन के बाद संग्रहण के लिए आउटलेट के माध्यम से ग्रामीणों को 24 घंटे पानी उपलब्ध हो रहा है.डीवीसी की इस पहल ने इस क्षेत्र के सबसे जरूरी जल संकट को संबोधित किया है और अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति बहुल गांव की लगभग 1000 आबादी के लिए जलवायु स्मार्ट स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित किया है, ऐसा माननीय विधायक श्री तापस बनर्जी द्वारा कहा गया और डीवीसी के इस नेक पहल की प्रशंसा की.

ग्रामीणों को दोनों योजना सौपते हुए बीडीओ अंडाल एवं मैनेजर सीएसआर ने ग्रामीणों से कहा की ये जल व्यवस्था ग्रामीणों की है इसे सुचारु रूप से और निरंतर चलाते रहने के लिए ग्रामीणों को आगे आना होगा और इसकी उचित देखभाल अपनी संपत्ति की तरह और एक कमीतटे बनाकर एकत्रित होकर करना होगा तभी वर्षो तक इसका लाभ लिया जा सकेगा.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0