डीवीसी डीएसटीपीएस में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी को समर्पित

सस्वर कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन
अंडाल (दुर्गापुर) 23.09.2024 : राष्ट्रकवि रामधारी सिंह “दिनकर” जी की 116वीं जयंती के अवसर पर राजभाषा कार्यान्वयन उप समिति, दामोदर घाटी निगम, दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केन्द्र के तत्वावधान में दिनांक 23/09/2024 को हिंदी पखवाड़े की चौथी प्रतियोगिता- सस्वर कविता पाठ विधिवत संपन्न हुई। प्रथमतः सभागार में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह “दिनकर” जी के प्रति श्रद्धापूर्वक कोटिशः नमन के साथ उन्हें सस्वर कविता पाठ समर्पित किया गया। मौके पर उप महाप्रबंधक श्री अरिजीत मजुमदार ने कहा की आज दिनकर जी की प्रतिभा पर पूरा भारत वर्ष गर्व कर रहा है। दिनकर जी का साहित्यिक व्यक्तित्व सूर्य के समान ही तेजस्वी था। निःसंदेह वे अपने समय के सूर्य थे।बड़े हर्षोल्लास के साथ डीएसटीपीएस के हिंदीतर व हिंदी भाषी प्रतिभागियों ने कविता पाठ किया। प्रायः प्रतिभागियों ने रामधारी सिंह “दिनकर” जी की कविताओं का लयबद्ध पाठ किया। वर्तमान संदर्भ की कविताएँ भी पेश की गईं। अधिकारियों/कर्मचारियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से यह सिद्ध कर दिया कि हिंदी में हर तरह से अभिव्यक्ति की पूरी शक्ति है । परियोजना के उप महाप्रबंधक श्री अरिजीत मजुमदार, श्री मुदस्सर जावेद तथा श्रीमती सौमिता रॉय ने बतौर निर्णायक अपनी अहम भूमिका निभाई । हिंदी अधिकारी मु. इस्माईल मियाँ ने कार्यक्रम को संचालित करते हुए अन्त्ततः धन्यवाद ज्ञापित किया।प्रतिभागियों में निखिल माजी, जय प्रकाश सिंह, विद्युत कुमार शर्मा, श्रीमती सयानी भौमिक, श्रीमती सतरूपा मुखर्जी, बासुदेब चक्रबर्ती, आलोक गराइ, श्रीमती मोहना देब, मलय चटर्जी, श्रीमती संजुलता मोहन्ती, श्रीमती संगीता दास, अतिश कुमार पन्डा, शेख मो. यासीन, श्रीमती रुनु सरकार, प्रवीण कुमार, श्रीमती पूनम यादव, पिन्टू कुमार महतो, अभिषेक कुमार, राजेश कुमार, आकाश दीप, रणजीत कुमार, जगदम्बा प्रसार गुप्ता, प्रदीप कुमार, श्रीमती प्रिया कुमारी रंजन, मो. काशिफ रिज़वी, राजेश पटेल, अनुराग कुमार, श्रीमती राशि अग्रवाल, पतरस हाँसदा, राजेआव कुमार आदि ने बड़े जोश व खरोश के साथ भाग लिया।आगामी 30.09.2024 को कवि-गोष्ठी, पुरस्कार वितरण एवं हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह का आयोजन होगा।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?