डीवीसी डीएसटीपीएस में राजभाषा विचार विमर्श व प्रश्नोत्तरी

डीवीसी डीएसटीपीएस में राजभाषा विचार विमर्श व प्रश्नोत्तरी

अंडाल (अमन राय) : दिनांक 30.11.2023 को राजभाषा कार्यान्वयन उप समिति, डीवीसी, डीएसटीपीएस के तत्वावधान में राजभाषा विचार-विमर्श व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन दिव्यज्योति भवन के सम्मेलन कक्ष में किया गया । श्री सुधीर कुमार झा, मुख्य महाप्रबंधक व परियोजना प्रधान व अध्यक्ष, राभाका उप समिति की अध्यक्षता में आयोजित इस *राजभाषा विचार-विमर्श बैठक* के दौरान मुख्य रूप से संसदीय राजभाषा निरीक्षण समिति और राजभाषा एम आई एस रिपोर्ट के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बड़ी गंभीरतापूर्वक चर्चा की गई। संसदीय राजभाषा निरीक्षण प्रश्नावली में दिए गए ऑंकड़ों तथा तत्संबंधी समर्थित दस्तावेजों जैसे- राजभाषा रोस्टर, डायरी-डिस्पैच, सर्विस बुक, धारा 3(3), नियम-5, हिंदी प्रविष्टियाॅं, हिंदी नोटिंग, भाषा प्रशिक्षण आदि की समुचित गार्ड फाइलें तैयार करने तथा उनके रख-खाव हेतु परियोजना प्रधान महोदय ने निदेश दिया। महाप्रबंधक श्री सुधीर कुमार व्यास और श्री सुखदेव खाॅं ने भी एजेंडा के तहत अपने विचार अभिव्यक्त किए।तदुपरांत वरिष्ठ अधिकारियों के बीच *मौखिक राजभाषा प्रश्नोत्तरी* प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता बराबरी पर रही जिसमें उप महाप्रबंधक श्री राजेश कुमार लायेक, श्री देबकांति गुप्ता भाया व श्री अभिजीत चंद्र तथा उप प्रबंधक पतरस हाॅंसदा विजयी हुए। उक्त कार्यक्रम को हिंदी अधिकारी मु. इस्माईल मियाॅं ने संचालित किया व अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक अरिजीत मजुमदार, शिवानंद सिंह, बाबूराम राय, संदीप कर्मकार, पुलकेश चट्टोपाध्याय, मलय पात्र, मुदस्सर जावेद, श्रीमती सौमिता राय व अनिल कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक श्रीमती संजुलता मोहन्ती, जयंत कुमार यादव, सुनिल गोराॅंई, सौमित्र मुखोपाध्याय, चंचल पाल, आशीष तरु चटर्जी, प्रबंधक श्रीमती सयानी भौमिक, मुकेश प्रसाद सिंह आदि शामिल हुए।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0