डीटीपीएस सीएसआर के अंतर्गत शिशु शिक्षा केंद्र के बच्चो के संग अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का अनुपालन

अंडाल(अमन राय ): अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस प्रतिवर्ष 08 सितंबर को पूरे विश्व में मनाया जाता है इसी क्रम में डीटीपीएस वेलफेयर सेण्टर में डीटीपीएस सीएससर के अंतर्गत चल रहे शिशु शिक्षा केंद्र में शिक्षा ले रहे छात्रों के साथ आज 08 सितम्बर 2023 को अंतररिश्तिया साक्षरता दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के तहत किया गया और इसका मुख्य उद्देश्य नोनफोर्मल एजुकेशन सेण्टर के छात्रों , परिवारजनों और ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करना था एवं बच्चो में छिपी प्रतिभा को सबके सामने लाना था। इस क्रम में 100 के करीब बच्चो और ट्रेनिंग सेण्टर की लड़कियों द्वारा एक प्रभात फेरी निकली गयी जिसमे बच्चो ने प्लेकार्ड के माध्यम से और नारो के माध्यम से शिक्षा के महत्व एवं आवश्यकताओं के बारे में लोगो के प्रभात फेरी के माध्यम से जागरुक किया

कार्यक्रम की शरुआत में वेलफेयर सेण्टर प्रांगण में शिक्षा दिवस का झंडा मुख्य अतिथि श्री प्रशांता धावा उपमहाप्रबंधक ( मासा) द्वारा उपस्थित अतिथिगण सतर्कता अधिकारी श्री सूरज पटनायक , श्री सुदीप्त पांजा, उपप्रबंधक ( मासा) श्री संजोय दास की उपस्थित में फहराया गया एवं वेलफेयर सेण्टर में दिप प्रज्वलिरत कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गयी , तत्पश्चात छोटे छोटे छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के शिक्षा मनोरंजन के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री धावा ने कहा की कोई भी नागरिक निरक्षर न हो, इस उद्देश्य से साक्षरता दिवस मनाया जाता है। पढ़ना लिखना आने से उस व्यक्ति की उन्नति होती है, साथ ही समाज और देश का भी बेहतर विकास होता है। साक्षरता दिवस के मौके पर पढ़ने लिखने की उपयोगिता के बारे में लोगों को जागरूक करें और एक बेहतर शिक्षित भारत बनाने की और कदम बढ़ाएं।
कार्यक्रम के दौरान सतर्कता अधिकारियो ने किताबी साक्षरता के अलावे सतर्कता की जानकारी पर भी बल दिया और कहा हमें अपने परिवेश में होने वाले हर तरह के भ्रस्टाचार को रोकने का प्रयास करना चाहिए तभी हम शिक्षित भारत सतर्क भारत की कल्पना कर सकते हैं
कायक्रम के दौरान सीट एंड ड्राइंग प्रितियोगिता , जैसा चाहो बन कर आओ, सस्वर पाठ, मेमोरी गेम, म्यूजिकल चेयर , योगासन इत्यादि में बच्चो ने उत्साहपूर्वक भाग लिय। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चो को उपस्थित अतिथिगण ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का सञ्चालन मैनेजर सीएसआर शमीम अहमद एवं सीएससर अंतरगत संचालित होमियो डिस्पेंसरी के डॉक्टर गुनमय कर्मकार ने किया। कार्यक्रम को सफलता पूर्वक व्यस्थित करने में श्री अभय सैन का भरपूर योगदान रहा और श्रीमती पूर्णिमा भट्टाचार्य , श्रीमती कल्पना एवं श्री भवानी ने कार्क्रम में बहुमूल्य योगदान दिया।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?