डीवीसी डीएसटीपीएस में हिंदी टिप्पण व मसौदा लेखऩ प्रतियोगिता संपन्न

अंडाल(अमन राय ) : राजभाषा कार्यान्वयन में गति प्रदान करने तथा हिंदी प्रयोग में झिझक को दूर करने के उद्देश्य से दिनांक 25/09/2023 को हिंदी पखवाड़ा के क्रम में राजभाषा कार्यान्वयन उप समिति, दामोदर घाटी निगम, दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केन्द्र के तत्वावधान में हिंदी टिप्पण व मसौदा लेखऩ प्रतियोगिता का आयोजन दिव्यज्योति भवन स्थित प्रशिक्षण हॉल में किया गया। परियोजना के उप महाप्रबंधक श्री अरिजीत मजुमदार और श्री शिवानन्द सिंह की देख-रेख में प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसे हिंदी अधिकारी मु. इस्माईल मियाँ ने संचालित किया। प्रतियोगिता में श्रीमती संजूलता मोहंती, जय प्रकाश सिंह, श्रीमती रुनु सरकार, शरदिन्दु दत्ता, श्रीमती सयानी भौमिक, मलय चटर्जी, बासुदेव चक्रबर्ती, संजीव बराट, जितेन्द्र कुमार रजक, श्रीमती पूनम यादव, शंकर कुमार यादव, सुमीत कुमार, आकाश दीप, त्रिपुरारी, मुकेश प्रसाद सिंह, मो. शमीम अहमद, राजीव कुमार आदि अधिकाधिक संख्या में अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया । ‘आइए हम सब आगे बढ़ें, हिंदी बोलें, लिखें और पढ़ें’ के ध्येय पथ पर चलते हुए डीएसटीपीएस में आगामी 27.09. 2023 को सस्वर हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित होगी जिसमें हिंदीतर व हिंदी भाषी वर्गों हेतु अलग-अलग मूल्यांकन होगा।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?