स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत डीएसटीपीएस अंडाल में प्रभात फेरी एवं चित्रांकन प्रतियोगिता के माध्यम से स्वच्छता का सशक्त संदेश

स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत डीएसटीपीएस अंडाल में प्रभात फेरी एवं चित्रांकन प्रतियोगिता के माध्यम से स्वच्छता का सशक्त संदेश

अंडाल, 24 मई 2026: स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत डीवीसी के डीएसटीपीएस अंडाल द्वारा बेनाचिती रिक्रिएशन क्लब में स्वच्छता जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु प्रभात फेरी एवं सिट एंड ड्रॉ प्रतियोगिता का प्रभावशाली आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीवीसी कर्मचारियों, उनके परिवारजनों, बच्चों तथा स्थानीय निवासियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:00 बजे स्वच्छता जागरूकता प्रभात फेरी के साथ हुआ। रैली रिक्रिएशन क्लब से प्रारंभ होकर आसपास के कॉलोनी क्षेत्रों तक निकाली गई। प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां लेकर स्वच्छता, स्वास्थ्य, सफाई एवं जन-जागरूकता से संबंधित नारों का उद्घोष किया। प्रभात फेरी का नेतृत्व श्री ए. अनिल कुमार जैन, मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान, तथा श्री श्रीकांत, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने किया।

इस अवसर पर लगभग 100 बच्चों, अनेक डीवीसी कर्मचारियों एवं कॉलोनी तथा आसपास के क्षेत्रों की 50 से अधिक महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम स्थल पर एक विशेष सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किया गया, जहां प्रतिभागियों ने स्वच्छता एवं जनभागीदारी का संदेश प्रसारित करने हेतु उत्साहपूर्वक फोटोग्राफी की।

प्रभात फेरी के उपरांत प्रातः 8:30 बजे से “स्वच्छता एवं स्वास्थ्य – जीवन में स्वच्छता का महत्व और साफ-सफाई के प्रति हमारी जिम्मेदारी” विषय पर सिट एंड ड्रॉ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता को चार समूहों में विभाजित किया गया। समूह ‘A’ (कक्षा II तक) के लिए “अपनी पसंद का चित्र बनाएं”, समूह ‘B’ (कक्षा III से V) के लिए “मेरा स्वच्छ शहर”, समूह ‘C’ (कक्षा VI से VIII) के लिए “ऊर्जा बचाओ, पृथ्वी बचाओ / स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा” तथा समूह ‘D’ (कक्षा IX से XII) के लिए “सिंगल यूज़ प्लास्टिक को ना कहें” विषय निर्धारित किए गए।

लगभग 80 बच्चों, जिनमें डीवीसी कर्मचारियों के बच्चे एवं आसपास के गांवों के बच्चे शामिल थे, ने अपनी रचनात्मक चित्रकला के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में डीवीसी कर्मचारियों, बच्चों एवं स्थानीय निवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। श्री ए. अनिल कुमार जैन, मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान, तथा श्री श्रीकांत, गेडाला उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।

इस आयोजन को सफल बनाने में डीवीसी के समर्पित कर्मचारी स्वयंसेवकों श्री मो. इस्माइल मियां, श्री विवेक कुमार सिन्हा, श्री पल्लब मंडल, श्री जे. पी. सिंह, श्री सोमन मंडल सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्वच्छता पखवाड़ा के नोडल अधिकारी श्री मो. शमीम अहमद ने कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता के प्रति सामुदायिक सहभागिता और सामाजिक जिम्मेदारी का सशक्त संदेश दिया।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0