पूर्व बर्दवान पुलिस का मानवीय चेहरा

पूर्व बर्दवान पुलिस का मानवीय चेहरा

मेमारी (अमन राय): दिन प्रतिदिन बढ़ते तापमान से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. समर्थवान लोग तो अपने घरों में ही समय गुजार रहे हैं. लेकिन इसी समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें मजबूरी में बाहर निकल कर अपने जरूरी काम निपटाने पढ़ते हैं. वही बात करें पूर्व बर्दवान पुलिस की तो मौसम कोई भी हो आम लोगों की सुरक्षा के लिए दिन-रात तत्पर है. पुलिस एक ओर जहां चाक-चौबंद व्यवस्था रखी है तो वहीं दूसरी ओर पुलिस द्वारा किए जा रहे मानविय कार्य से आम लोग पुलिस की तहे दिल से प्रशंसा कर रहे हैं. इसी क्रम में मेमरी शहर के सड़क चौराहों पर चिलचिलाती धूप में ट्रैफिक पुलिसकर्मी और नागरिक स्वयंसेवक घंटों ड्यूटी पर हैं, जबकि कई लोगों को चिलचिलाती धूप में रहने के लिए अपना घर छोड़ना पड़ता है। इसलिए इस तपती दोपहरी में डिहाइड्रेशन की समस्या को ध्यान में रखते हुए आज मेमारी थाना पुलिस ने पूर्व बर्दवान जिला पुलिस की ओर से राहगीरों, चालकों व पुलिस साथियों को नींबू का रस, पानी, तरबूज आदि दिया गया. मौके पर मेमारी थाना प्रभारी सुदीप्त मुखर्जी के अलावा थाने के और अधिकारीगण उपस्थित थे. पुलिस के इस नेक पहल की आमलोगों में काफी सराहना की जा रही है.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0