मोबाइल टावर के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक शातिर गिरफ्तार
बांकुड़ा (अमन राय ): घरों में मोबाइल टावर बैठाने वाले गृहस्वामी हो जाएं सावधान. वरना चुकानी पड़ सकती है भारी कीमत. जी हां ताजा मामला सामने आया है बांकुड़ा जिले के बलियातोड़ थाना अंतर्गत मथुरा डंगा निवासी प्रदीप खान के घर पर एक गिरोह के लोग मोबाइल टावर लगाने का प्रस्ताव देते हैं . जिसमें भारी भरकम कमाई का प्रलोभन भी दिखाया जाता है.जिसके झांसे में पढ़कर वह भारी-भरकम रुपया भी अपना उसमें लगा देते हैं. रुपया मिल जाने के बाद इस गिरोह के लोग वापस फिर इनके यहां नहीं आते. और ना ही इनसे फोन पर किसी तरह का कोई संपर्क हो रहा था. कुछ दिनों तक प्रदीप खान ने इनके आने एवं फोन से बात होने का इंतजार किया लेकिन ना कोई प्रतिनिधि आता है ना ही फोन से संपर्क होता है फिर इन्हें शंका होती है कि इनके संग चीटिंग बाजी हो गया है तब वह बेलियातोड़ थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाते हैं. कुल अठारह लाख रुपया का धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई. पुलिस शिकायत के आधार पर मोबाइल लोकेशन एवं अपने दूसरे संसाधन के माध्यम से इस गिरोह को पकड़ने की मुहिम तेज करती है. पुलिस की कार्यकुशलता एवं तत्परता के कारण कोलकाता से एक शातिर को पुलिस ने धर दबोचा है. पुलिस अब इससे इनके गिरोह के बारे में पूछताछ कर रही है,कि इनके गैंग में कुल कितने शातिर हैं और इनका गिरोह कहां कहां तक फैला हुआ है. और पुलिस यह भी पता कर रही है कि और कहां-कहां इन लोगों ने भोले भाले लोगों को अपना शिकार बनाया है. ताकि पूरी तरह इस गैंग को बेनकाब कर इस गैंग को नेस्तनाबूद किया जा सके.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?