रानीगंज थाने की पुलिस ने गाड़ी चोरी के मामले में किया एक शातिर को गिरफ्तार

रानीगंज थाने की पुलिस ने गाड़ी चोरी के मामले में किया एक शातिर को गिरफ्तार

रानीगंज (अमन राय ): कहते हैं अपराधी चाहे लाख शातिर क्यों ना हो एक ना एक दिन पुलिस के हत्थे चढ़ ही जाता है. इस कथन को एक बार फिर रानीगंज थाना पुलिस द्वारा सच साबित कर दिखाया है. रानीगंज थाना पुलिस ने गाड़ी चोर गिरोह के मुख्य सरगना को धर दबोचा है. रानीगंज थाना पुलिस को गोपनीय सूत्रों से यह खबर मिली कि चांदा मोड़ स्थित चोरी की गाड़ी का खरीद-फरोख्त होने वाला है. पुलिस ने इस गिरोह को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की एवं मौके पर पहुंचकर गिरोह को पकड़ने के लिए इंतजार किया. एवं ठीक समय पर पुलिस ने धावा बोलकर अरुन बावरी को धर दबोचा. इसके साथ ही रानीशायर मोड़ से पुलिस ने तीन बाइकों का लोकेशन पता कर उसे भी जप्त कर लिया है. पुलिस अब इस शातिर को पकड़ने के बाद आगे की जांच में जुट गई है. पुलिस अब इससे यह पता करने में लगी है कि इसने कहां कहां और कितने चोरी की गाड़ियां बेची है. रानीगंज थाने की पुलिस अब इसकी पूरी केस हिस्ट्री खंगाल रही है. ताकि इस पूरे गैंग को नेस्तनाबूद किया जा सके.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0