सम्मान से लहराया तिरंगा डीएसटीपीएस में रंगारंग कार्यक्रम

दुर्गापुर(अमन राय):भारत के 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर परअंडाल स्थित दामोदर घाटी निगम की इकाई दुर्गापुर स्टील थर्मल पावर स्टेशन में परियोजना प्रधान श्री सुनील प्रसाद ने सीआईएसएफ डिप्टी कमांडेंट श्री समरेश कुमार की अगुआई में मुख्य अतिथि श्री सुदीप्त बिस्वास की उपस्थिति में प्लांट परिसर के प्रशासनिक भवन के समक्ष सलामी लेकर तिरंगे का ध्वजारोहण हर्षोउल्लास एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के माहौल में किया.राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए श्री प्रसाद ने कहा की गणतंत्र दिवस हम सभी भारतीयों के लिये काफी मायने रखता है क्योंकि इसी दिन 26 जनवरी 1950 को लंबे संघर्ष के बाद संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर द्वारा भारत को अपनी कानूनी किताब ‘ भारत का संविधान’ की प्राप्ति हुई थी एवम संविधान लागू कर भारत को एक गणतांत्रिक देश घोषित किया गया था | उन्होंने कहा के दामोदर घाटी निगम, मूल रूप से दुर्गापुर स्टील थर्मल पावर स्टेशन अत्यंत निष्ठां एवं कर्मठता से सपनो का भारत बनाने का प्रयत्न कर रहे हैं | इस दौरान डीएसटीपीएस ने कई उपलब्धियां अर्जित की हैं. डीवीसी डीएसटीपीएस द्वारा पर्यावरण हितैषी वातावरण में विद्युत उत्पादन एवं सामाजिक आर्थिक सुदृढ़ता की ओर सतत प्रयास जारी है, यही कारन है की हमारी संयंत्र इस वर्ष डीवीसी का सर्वश्रेष्ठ संयंत्र का दर्ज प्राप्त है |
प्लांट परिसर में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की भव्य प्रतिमा का अनावरण

लम्बे समय से प्लांट परिसर में डीवीसी के निर्माण में बहुमूल्य योगदान देने वाले भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव रामजी आंबेडकर की भव्य प्रतिमा लगाने का प्रयास किय जा रहा था , आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर ये सपना साकार हुआ और संयंत्र के प्रशाशनिक भवन के समीप बाबा साहेब के एक आदमकद भव्य प्रतिमा का अनावरण शंखध्वनि एवं बौद्ध भिक्कू द्वारा मंतोच्चारण के बिच दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण श्री सुनील प्रसाद मुख्य अभियंता एवं परियोजना प्रधान द्वारा श्री मनोज ठाकुर मुख्य अभियंता ( ओ एंड एम्) , श्री सुदीप्त बिस्वास , बीडीओ अंडाल , श्री देबाशीष दास जेनेरल सेक्रेटरीडीवीसी ईडीसीएल प्रो. प्रह्लाद रॉय, विश्वभारती , श्री विनयश्री भिक्कू, महासचिव, शांतिनिकेतन बौद्ध अम्बेडकर वेलफेयर सोसाइटी, श्री नागेंद्र सिंह, अध्यक्ष, डीवीसी ओबीसी कर्मचारी कल्याण संघ की उपस्थिति में डीवीसी एम्प्लोईस डिप्रेस्ड क्लास लीग द्वारा आयोजित एक रंगारंग कार्यक्रम एवं के बिच किया गया।
उपाएस्थित अतिथिगण एवं डीवीसी ईडीसीएल द्वारा बाबा साहेब का नया भारत निर्माण में उनके अथक परिश्रम एवं योगदान पर एक एक परिचर्चा हुई एवं सभी ने उस महान सपूत को नमन करते हुए अपने वक्तय्व पेश किया.
मौके पर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए उखरा आदर्श हिंदी विद्यालय के एनसीसी बैंड द्वारा एक मनमोहक प्रदर्शन किया गया और साथ की एक आदिवासी समूह के नृत्य ने कार्यक्रम में उपास्थि सभी दर्शको का मन मोह लिया , कार्यक्रम के दौरान श्कूल के बच्चो का एनसीसी बैंड को एवं सीआईएसएफ के जवानो एवम डीवीसी के चयनित अधिकारियो एवम कर्मचारियों को २०२२ साल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया | हरी झंडी दिखाकर २ कचरा ढोने वाली इ- लोडर किया गया रवाना
परियोजना प्रधान श्री सुनील प्रसाद और सीई (ओ एंड एम) श्री मनोज ठाकुर द्वारा डीसीएमओ डीएसटीपीएस डॉ डी एस मोंडल, डीजीएम (एचआर) श्री बिश्वनाथ जोरदार की उपस्थिति में बीडीओ अंडाल श्री सुदीप्त बिस्वास के मध्यमा से 2 ई-लोडर (कस्टमाइज्ड टोटो) को हरी झंडी दिखाकर गणतंत्र दिवस के शुभ दिन पर रवाना किया गया। एक पायलट परियोजना ठोस कचरा प्रबंधन के रूप में अंडाल में पंचायत समिति की मदद से सीएसआर डीएसटीपीएस के तहत कचरे का सुरक्षित निपटान के लिए घरों से अलग अलग सूखे और गीले कचरे के संग्रह करने और उसका उचित निपटान करने के लिए ये कदम उठाया गया।
कार्यक्रम के दौरान उप मुख्य अभियंता श्री इस एन सिंह , श्री बाब्लू घोष , राजेश लायक , उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री डी एस मंडल , अधीक्षण अभियंता एस कीर्तनया, अरुप दास , अदि उपस्थित थे | कार्यक्रम का सफल सञ्चालन उपमहाप्रबंधक ( मासा) श्री बिस्वनाथ जोआरदार , रंजीत दास प्रेजिडेंट ईडीसीएल , लिटन रॉय, सेक्रेटरी ईडीसीएल , अदि के नेतृत्व में हुआ | कार्यक्रम का सफल सञ्चालन श्री अरविंद यादव, अध्यक्ष, डीवीसी पिछड़ा बरगा संघ , हिंदी अधिकारी इस्माईल मियां , मैनेजर सीएसआर मोहम्मद शमीम अहमद , जॉइंट डायरेक्टर एच आर पार्टस हंसदक द्वारा किया गया।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?