पुरुलिया जिला पुलिस द्वारा पुलिस दिवस पालन किया गया.

पुरुलिया जिला पुलिस द्वारा पुलिस दिवस पालन किया गया.

पुरुलिया :पश्चिम बंगाल में आज पुलिस दिवस मनाया गया | इस मौके पर राज्य के विभिन्न जिलों में कई कार्यक्रम हुये | इसी क्रम में पुरुलिया जिला पुलिस की ओर से भी पुलिस दिवस मनाया गया | इस मौके पर पुलिस लाइन में कार्यक्रम हुये एवं वृक्षारोपण किया गया | इसके साथ ही जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी थी |कई जगह जरूरतमंद लोगों में वस्त्र बांटे गये एवं लोगों को सेफ ड्राइव सेव लाइफ, साइबर क्राइम,बाल विवाह के प्रति जागरुक भी किया गया | इस मौके पर जिले के एसपी एस सिल्वामुर्गन ने सभी पुलिस अधिकारियों को शुभकामनाएं दी|


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0