बांकुड़ा जिला पुलिस की तत्परता से हत्या आरोपी गिरफ्तार 

बांकुड़ा जिला पुलिस की तत्परता से हत्या आरोपी गिरफ्तार 

बाँकुड़ा : बांकुड़ा जिले के सालतोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली. मृतक व्यक्ति के हाथ पैर बंधे हुए थे यह देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता था कि इस व्यक्ति की किसी ने हत्या की है और इसकी लाश को फेंक दिया गया है. सालतोड़ा थाना पुलिस ने जिले के हर थाना एवं पड़ोस के जिलों में भी मृतक व्यक्ति के फोटो के साथ इसकी सूचना दी गई. सालतोड़ा थाने को खबर भेजने के कुछ ही घंटों में आसनसोल के हीरापुर थाने से यह सूचना आई मृतक व्यक्ति उनके थाना क्षेत्र का ही है जिस के गुमशुदा होने की रिपोर्ट घरवालों ने कि है . हीरापुर थाने ने उनके परिवार वालों को बुलाकर जब मृतक लाश की फोटो दिखाई गई तो प्रथम दृष्टया यह लग रहा था उनके घर का व्यक्ति ही है जिसका नाम सैयद मोहम्मद तौफीक है. परिवार वाले सालतोड़ा थाना पहुंचे. पुलिस की मदद से घरवाले लाश देखने के बाद यह साफ हो गई मृतक हीरापुर थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है. पुलिस ने घरवालों से कुछ जानकारी ली एवं मृतक व्यक्ति को फेंके गए घटनास्थल से भी कुछ सुराग लेकर पुलिस ने इसकी जांच शुरू की और इस मामले के मुख्य आरोपी अब्दुुल कादर एवं गोल्डी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि पैसों की लेनदेन ही हत्या का वजह लग रहा है. पुलिस इसको गिरफ्तार करने के बाद आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है. इस हत्या में और कौन-कौन इसके साथ थे एवं हत्या के पीछे क्या कारण हो सकते हैं. पुलिस तमाम चीजों को खंगालने की कोशिश कर रही है.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0