पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक शातिर अपराधी को पकड़ा

पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक शातिर अपराधी को पकड़ा

 

अंडाल(अमन राय) : कमिश्नरेट के अंडाल थाना के बनबहाल फाड़ी पुलिस को बीती रात फिर एक बार और नाका चेकिंग के दौरान सफलता मिली है | पुलिस ने एक शातिर अपराधी को पदमाबती मोड़ से पकड़ा है | शातिर का नाम जमीर मोमिन है जो कंटोरे थाना दुबराजपुर का निवासी है | पुलिस को उसके पास से 18.09 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ है |पुलिस अब इस शातिर अपराधी को पकड़कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है | बीते कुछ दिन पहले भी अंडाल थाना के बनबहाल फाड़ी पुलिस ने दो शातिर को ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा था |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0