कुल्टी ट्रेफिक गार्ड पुलिस की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन

कुल्टी ट्रेफिक गार्ड पुलिस की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन

आसनसोल(अमन राय) : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के उत्सर्ग योजना के तहत इन दिनों विभिन्न थाना क्षेत्रों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है | इस रक्तदान शिविर में पुलिस के साथ-साथ आम लोग भी स्वेच्छा से रक्तदान कर रहे हैं | इसी क्रम में आज आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी ट्रैफिक गार्ड की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था | जहां दर्जनों लोगों ने रक्तदान किया | इस मौके पर डीसीपी ट्रैफिक आनंद राय, एसीपी कुल्टी सुकांता बनर्जी, कुल्टी थाना प्रभारी कृष्णेन्दु दत्ता,कुल्टी ट्रेफिक गार्ड प्रभारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0