पुलिस ने मंदिर चोरी कांड का किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी बर्दवान (अमन राय):पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव आगामी 8 जुलाई को होने हैं ऐसे में सभी पार्टियों के कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं. वहीं पुलिस द्वारा शांतिपूर्ण चुनाव के लिए रूट मार्च किया जा रहा है. विभिन्न पार्टियों द्वारा चुनाव प्रचार जोरों से चल रहा है. चुनाव के इस मौसम को शातिर इसे मौका समझकर अपनी मंसूबे को अंजाम दे देते हैं. मामला है पूर्वी बर्दवान जिले के मंगलकोट थाना अंतर्गत एक मंदिर से आभूषण चोरी होने की घटना सामने आती है. माझीग्राम के एक निवासी सुबह सवेरे माँ के दर्शन के लिए मंदिर जाते हैं. मंदिर पहुंचने के उपरांत वह देखते हैं गांव के माँ अन्नपूर्णा टैगोर की मंदिर का ताला टूटा हुआ है. माँ अन्नपूर्णा टैगोर की मूर्ति में लगे आभूषण भी गायब है. ग्रामीणों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके से मिले साक्ष्य एवं पुलिसिया विभिन्न तंत्र से जांच शुरू की जाती है. पुलिस की तत्परता का ही नतीजा है कि मामले को पुलिस ने चंद दिनों के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेती है. साथ ही चोरी किए गए आभूषण भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस को मिली इस सफलता से क्षेत्र के लोगों में पुलिस की खासी प्रशंसा हो रही है एवं पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास भी बड़ा है.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?