डीएसटीपीएस में कवि गोष्ठी पुरस्कार वितरण एवं हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह

हम अपनी मात्भाषा पर सदैव गर्व करें और हिंदी का सम्मान करें - वरिष्ठ महाप्रबंधक श्री सुधीर कुमार व्यास

अंडाल(अमन राय) : राजभाषा कार्यान्वयन उप समिति, दामोदर घाटी निगम, दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केन्द्र, अंडाल के तत्वावधान में दिनांक 30 सितंबर, 2024 को कवि-गोष्ठी, पुरस्कार वितरण व हिंदी पखवाड़ा 2024 समापन समारोह का भव्य आयोजन प्लांट परिसर स्थित ट्रेनिंग हॉल में किया गया। समारोह में उप महाप्रबंधक श्री अरिजीत मजुमदार ने सबका स्वागत किया तथा डीएसटीपीएस के नारा - ‘‘आइए हमसब आगे बढ़ें, हिंदी बोलें, लिखें और पढ़ें’’ को बुलंद किया। मौके पर उपस्थित अतिथियों में वरिष्ठ महाप्रबंधक श्री सुधीर कुमार व्यास व श्री सुकदेव खाँ, महाप्रबंधक श्री शिवानन्द सिंह व श्री चंचल दास ने अपने कर कमलों से 04 अदद राजभाषा पोस्टर का लोकार्पण किया। सभी अतिथियों को हिंदी पुस्तकें प्रदान कर सम्मानित किया गया। तदुपरांत हिंदी अधिकारी ने ‘डीएसटीपीएस में हिंदी पखवाड़ा, 2024: एक झलक’ को डिजिटल प्रदर्शित किया। कवि-गोष्ठी: बतौर कवयित्री प्रबंधक (वित्त) श्रीमती प्रिया रंजन कुमारी तथा कनि. अभियंता श्री आकाश दीप ने अपनी कविताओं से सबको आकर्षित किया। आमंत्रित कहानीकार व कवयित्री श्रीमती रूबी मंडल ने अपनी मार्मिक कहानी के पाठन से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी रचनाकारों को पुस्तक व हरी पौध प्रदान कर सम्मानित किया गया। अभिभाषण: बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ महाप्रबंधक श्री सुधीर कुमार व्यास ने सभी प्रतिभागियों को दिल से बधाई दी। उन्होंने कहा कि राजभाषा के रूप में हिंदी सभी भारतीय भाषाओं का समान रूप से आदर और सम्मान करती है। हिंदी विभिन्न भारतीय भाषाओं के शब्दों को और वाक्यांशों को अपने में समाहित की हुई है। हमें चाहिए कि हम अपनी मात्भाषा पर सदैव गर्व करें और हिंदी का सम्मान करें। उन्होंने अपील की कि कार्यालयीन कार्य अधिक से अधिक हिंदी में करते हुए राजभाषा हिंदी का मान बढ़ाया जाए। महाप्रबंधक श्री शिवानन्द सिंह ने अपने संबोधन में हिंदी की सरलता व सहजता पर प्रकाश डाला। संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन व संयोजन हिंदी अधिकारी श्री इस्माईल मियाँ ने किया। हिंदी पखवाड़ा-2024 के दौरान डीएसटीपीएस में पदस्थापित हिंदीतर एवं हिंदी भाषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए दिनांक 14-30/9/24 तक आयोजित प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त चयनित 25 प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के कर कमलों से पुरस्कृत एवं राजभाषा सम्मान सनद प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। पुरस्कार विजेताओं में प्रथम निखिल माजी, श्रीमती पूनम यादव, श्रीमती सयानी भौमिक, श्री अभिषेक कुमार, सेख मो. यासीन, मलय चटर्जी, आकाश दीप और मो. काशिफ रिज़वी, द्वितीय प्रवीण कुमार, जय प्रकाश सिंह, श्रीमती प्रिया कुमारी रंजन, तृतीय श्रीमती रुनु सरकार, पिन्टू कुमार महतो, बासुदेब चक्रबर्ती, राजेश कुमार, विवेक कुमार सिन्हा व श्रीमती सतरूपा मुखर्जी स्थान हासिल किया। इसके अलावा मो. शमीम अहमद, श्रीमती संगीता दास, श्रीमती राशि अग्रवाल, पतरस हाँसदा, अतिश कुमार पन्डा, विद्युत कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार रजत कांति खटुआ, आलोक गराइ, हरि शंकर हरि, आदि 21 प्रतिभागियों को भी प्रमाण-पत्र सहित सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। उप महाप्रबंधक श्री अरिजीत मजुमदार, श्री राजेश कुमार लायेक, वरिष्ठ प्रबंधक विवेक कुमार सिन्हा, कनि. अभियंता श्री अनुराग कुमार सहित 09 निर्णायकों को भी उपहरित कर सम्मानित किया गया। मौके पर सहायतार्थ 02 कार्मिकों को भी सम्मानित किया गया। इस प्रकार कुल 65 (पैंसठ) अदद पुरस्कार वितरित किये गये। उपस्थित माननीय सदस्यों को हिंदी कहानी व उपन्यास की पुस्तकें प्रदान की गईं । अधिकाधिक संख्या में परियोजना के अधिकारी व कर्मचारी बड़े हर्षोल्लासपूर्वक समारोह में शामिल हुए ।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?