पुरुलिया में दुर्गा पूजा ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया

पुरुलिया में दुर्गा पूजा ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया

 

पुरुलिया : दुर्गा पूजा मंजूरी के लिए विभिन्न कार्यालयों में जाने की जरूरत नहीं है। पुरुलिया जिला प्रशासन ने पूजा मंजूरी के लिए जिले में दुर्गा पूजा पोर्टल नामक एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया। यह नया पोर्टल पुरुलिया सर्किट हाउस से लॉन्च किया गया। इस दिन जिला परिषद अध्यक्ष निवेदिता महतो ने इस पोर्टल का विधिवत शुभारंभ किया | इस मोके पर जिलाधिकारी रजत नंदा, जिला पुलिस अधीक्षक अभिजीत बंदोपाध्याय उपस्थित थे। तीन नगर पालिकाओं सहित पुरुलिया जिले में हर साल 753 से अधिक दुर्गा पूजा आयोजित की जाती हैं। अब उन पूजा समितियों को अनुमति के लिए अग्निशमन विभाग, बिजली, पुलिस प्रशासन समेत विभिन्न विभागों के पास जाने की जरूरत नहीं है. प्रशासन के इस पोर्टल के माध्यम से क्लब और पूजा समितियां आयोजन की अनुमति ले सकते हैं. पोर्टल पर प्रशासन से अनुमति मिलने पर आयोजक पूजा का आयोजन कर सकते हैं। बैठक में पोर्टल के माध्यम से पूजा के लिए आवेदन कैसे करें, इसकी जानकारी दी गयी. पुरुलिया जिला परिषद की अध्यक्ष निवेदिता महतो ने कहा कि अब से पूजा के लिए अलग से किसी प्रशासनिक कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं है. सभी पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0