पुलिस प्रशासन और 154 छठ घाट कमेटियों की मेगा बैठक सुरक्षा और सुविधा पर बना ब्लू प्रिंट

पुलिस प्रशासन और 154 छठ घाट कमेटियों की मेगा बैठक सुरक्षा और सुविधा पर बना ब्लू प्रिंट

दुर्गापुर(तारकेश्वर राय): लोक आस्था के महापर्व छठ को सकुशल, सुरक्षित और भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए दुर्गापुर प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है।इसी कड़ी में सोमवार को औद्योगिक शहर के सिटी सेंटर स्थित दुर्गापुर नगर निगम के तथ्य केन्द्र में दुर्गापुर सब-डिवीजनल छठ कमेटी के तत्वावधान में दुर्गापुर पुलिस प्रशासन की एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई।बैठक में दुर्गापुर की एसडीएम अंकित अग्रवाल,आईएएस आसनसोल दुर्गापुर कमिश्नरेट के डीसीपी ईस्ट रसप्रीत सिंह,आईपीएस नगर निगम के कमिश्नर अबू कलाम आजाद के साथ-साथ दुर्गापुर पूर्व के विधायक चंद्रशेखर बनर्जी एवं दुर्गापुर पश्चिम के विधायक लखन चंद्र घोरई, सभी थानों के सीआई, ओसी, आईसी और दुर्गापुर सब-डिवीजन के 154 छोटे-बड़े छठ घाट पूजा कमेटियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।बैठक में छठ पूजा के मद्देनजर विधि-व्यवस्था, जर्जर सड़कों की मरम्मत, निर्बाध बिजली आपूर्ति, पेयजल, घाटों पर बोट, गोताखोर, मेडिकल कैंप, एंबुलेंस, सीसीटीवी और लाइटिंग जैसे सभी मुद्दों पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने सभी बड़ी छठ पूजा कमेटियों से घाटों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की अपील की।वहीं, छठ कमेटियों के प्रतिनिधियों ने भी खुलकर अपने-अपने घाटों की जमीनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया, जिस पर अधिकारियों ने त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0