जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफल होने का माध्यम है योग योगाचार्य सज्जन शर्मा

कलकाता: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था विप्र सेना और डीसीएनआरए के तत्वाधान में कोलकाता स्थित डायमंड सिटी नॉर्थ कॉम्प्लेक्स के कम्यूनिटी हाल में योग दिवस का कार्यकर्म किया गया।।योगसत्र की विधिवत शुरुआत सुप्रसिद्ध गायक श्री सुनील जी के द्वारा गणेश वंदना एवं संस्था के वरिष्ट सदस्य सांगनेरिया जी,राजेंद्र जी,प्रमोद जी एवम गोपाल जी के हाथो द्वीप प्रज्वलन के साथ की गई।।उसके बाद ममता जी ने योगाचार्य सज्जन शर्मा जी के 25 साल के योग साधना के अनुभव को बताया। योगाचार्य जी ने अपने उद्बोधन में बताया की अक्सर योग को लोग शारीरिक लाभ तक सीमित कर देते है,पर सत्य यह है की योग से शारीरिक,मानसिक लाभ के साथ पारमार्थिक लाभ भी पाया जा सकता है।बल्कि यह कहा जाए जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफल होने का सशक्त माध्यम है योग तो गलत नही होगा।नित्य योग साधना ध्यान से शरीर और मन दोनों मजबूत होता है।।समर्थ गुरु के सानिध्य में ईश्वर को भी पाने का माध्यम हो सकती है योग साधना।।इसके बाद उन्होंने खचाखच भरे हाल में कई आसनों के द्वारा मधुमेह,कमर दर्द,तनाव आदि से बचने के उपाय बताए।कार्यकर्म का संचालन डीसीएनआरए के निर्देशक श्री नीरज धूत जी ने किया।प्रेसिडेंट श्री ओमप्रकाश जी एवं कमेटी मेंबर श्री हेमंत संथालिया सहित कई पदाधिकारी भी उपस्थित थे कार्यक्रम में।भारत सरकार द्वारा सम्मानित वैद्यराज श्री सूर्य प्रकाश शर्मा जी ने स्वास्थ रक्षा के उपाय बताए। नित्य योग साधकगणरा मगुणबंता जी,अखिलेश जी,सरोज जी,अल्का जी,उज्ज्वल जी,संजय जी,माधवी जी,आशीष जी सहित सभी ने कार्यकर्म को सफल बनाने में महत्ती भूमिका निभाई। कार्यकर्म के बाद अंकुरित अनाज,चिरायता,गन्ने के रस आदि स्वास्थवर्धक खाद्य पदार्थो का सभी ने आनंद लिया । ऑनलाइन मीटिंग एप जूम के माध्यम से संस्था से जुड़े देश विदेश में बैठे सभी सदस्यों ने भी शिवर का लाभ लिया। यह जानकारी विप्र सेना के पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ प्रभारी श्री वेदप्रकाश जी जोशी द्वारा दी गई। विप्र सेना प्रमुख श्री सुनील तिवारी जी ने सभी कार्यकर्ताओं को सफल आयोजन की बधाई दी।।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?