बाइक चोरी मामले में पुलिस को मिली कामयाबी

बाइक चोरी मामले में पुलिस को मिली कामयाबी

बांकुड़ा (अमन राय) : बांकुड़ा जिला पुलिस ने अभियान चलाकर एक दर्जन से ज्यादा चोरी हुई बाइके बरामद की है.दरअसल पुलिस को बांकुड़ा जिले के इंदास थाना क्षेत्र के रोल गाँव निवासी के घर से एक बाइक चोरी की घटना थाने में दर्ज कराई गई. पुलिस टीम द्वारा जांच पड़ताल के बाद इस मामले में तीन लोगों को विष्णु मंडल, संजय मंडल,एंव सोमनाथ बोस को गिरफ्तार किया गया. जो सभी खंडघोष थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.पुलिस ने इनसे पूछताछ की तो कई बाइको के संज्ञान मिले. पुलिस ने एक-एक कर 14 बाइके बरामद की है. चोरी की ये मोटरसाइकिल इंडास थाना क्षेत्र से पार्टसायर एवं पूर्व बर्दवान जिले के मेमोरी व खंडकोष थाना क्षेत्र की है.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0