कमिश्नरेट पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान निरंतर जारी

आसनसोल(अमन राय ): आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा अपने सामाजिक दायित्वों का पालन करते हुए कम्युनिटी पुलिस के तहत आम लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है. इसके साथ ही स्कूलों, ग्रामीण क्षेत्रों,शिक्षा संस्थानों में आम लोगों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम, बाल विवाह,सेफ ड्राइव सेव लाइफ के प्रति जागरूक किया जा रहा है | इसी क्रम में आज कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन 1 पुलिस की से आसनसोल के एक निजी स्कूल में सेफ ड्राइव सेव लाइफ के तहत छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया | इसके साथ ही एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था | जिसमें स्कूल के बच्चों ने भाग लिया | इस प्रतियोगिता में सही जबाब देने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप सर्टिफिकेट्स मेडल के साथ पुरस्कृत भी किया गया. इस मौके पर एसीपी देवराज दास सहित कई अधिकारीगण उपस्थित थे |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?