बांकुड़ा जिला पुलिस का शीतल जल वितरण

बांकुड़ा (अमन राय ):इन दिनों देश के दूसरे हिस्सों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में भी गर्मी से लोगों का जीना मोहाल हो गया है.आसमान से मानो आग बरस रही हो . इस परिस्थिति में राहगीरों की मुश्किलें और बढ़ गई है.राहगीरों को हो रही दिक्कतों से थोड़ी राहत पहुंचाने के उद्देश्य से बांकुड़ा जिला पुलिस द्वारा जल सत्र अभियान चलाया जा रहा है.जगह-जगह पुलिस द्वारा अस्थाई कैंप के माध्यम से राहगीरों को ठंडा पेयजल एवं ओ आर एस वितरण किया जा रहे हैं. जिले के बड़जोड़ा थाना पुलिस एंव हाईवे ट्रेफिक गार्ड के संयुक्त तत्वाधान में राहगिरो को ठंडा पेयजल वितरण किया जा रहा है.राहगीरों द्वारा इस पुनीत सेवा की प्रशंसा भी हो रही है. पुलिस के इस नेक पहल से जहां राहगीरों को मिल रही है थोड़ी सी राहत वहीं इससे हमें मिल रही है एक छोटी सी आशा.


Click Here to Visit
What's Your Reaction?