आसनसोल के नार्थ थाना पुलिस द्वारा जरूरतमंद लोगों को सहयोग 

आसनसोल के नार्थ थाना पुलिस द्वारा जरूरतमंद लोगों को सहयोग 

आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट एक ओर लोगों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सक्षम दिख रही है वही दूसरी ओर कम्युनिटी पुलिस के तहत कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. रक्तदान शिविर हो वृक्षारोपण हो या जागरूकता अभियान. इसी क्रम में आसनसोल के नॉर्थ थाना पुलिस द्वारा सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री दी गई.250 जरूरतमंद लोगों को इस कार्यक्रम के तहत खाद सामग्री दी गई. इस कार्यक्रम में उपस्थित डीसीपी सेंट्रल डॉ कुलदीप एसएस, एसीपी देवराज दास, सीआई स्नेहामई चक्रवर्ती,थाना प्रभारी तन्मय राय, कन्यापुर फाड़ी प्रभारी लक्ष्मीनारायण दे ,जहांगीर मोहल्ला फाड़ी प्रभारी करतार सिंह भी मौजूद थे. इस अवसर पर डीसीपी सेंट्रल ने लोगों को साइबर क्राइम एवं बाल विवाह के विषय में  जागरूक किया साथ ही जरूरत पड़ने पर पुलिस का सहयोग लेने की बात कही. पुलिस के इस सहयोग से लाभुक लोग काफी खुश थे सभी ने पुलिस को धन्यवाद भी दिया.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0