डीवीसी डीएसटीपीएस में स्वछता ही सेवा कार्यक्रम की शुरुआत


अंडाल(अमन राय): डीवीसी डीएसटीपीएस के अधिकारी,कर्मचारियों ने डीएसटीपीएस संयंत्र में 15 सितम्बर से 02अक्टूबर तक चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान एवं स्वच्छता दिवस कार्यक्रम के क्रम में आज दिनांक 23.09.2023 को सीजीएम एवं एचओपी श्री सुधीर कुमार झा के मार्गदर्शन में सफाई अभियान/कचरा हटाओ कार्यक्रम में भाग लिया | इस कार्यक्रम में सी जीएम एवं एचओपी श्री सुधीर कुमार झा, डीजीएम (मैक) श्री शिवानंद सिंह, प्रबंधक सीएसआर शमीम अहमद, प्रबंधक (सीएसआर) श्री संजीब बराट , श्री मनोज मंडल, प्रबंधक (सिविल) श्री तारक कोनार, सतर्कता अधिकारी, श्री पत्रस हंसदक, श्रीमती राशि अग्रवाल प्रबंधक (एचआर) श्री अनुप घोष, श्री शुभाशीष गुप्ता , अन्य वरिष्ठ अधिकारी, डीवीसी के कर्मचारी और डीएसटीपीएस के सफाई कर्मचारी और संविदा कर्मियों ने स्वच्छता ही सेवा और स्वच्छता दिवस के अनुरूप भारत को स्वच्छ और हरित बनाने के अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया। और संयंत्र परिसर की साफ़ सफाई की और सफिअ का सन्देश दिया | डीजीएम (मैक) श्री शिवानंद सिंह के मार्गदर्शन में डीवीसी डीएसटीपीएस के अधिकारियों द्वारा भारत सरकार का प्रमुख स्वच्छ भारत आंदोलन के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की शुरुआत में स्वच्छता शपथ ली और निस्वार्थ भाव से काम करने के लिए एक वर्ष में 100 घंटे का समय देने का संकल्प लिया और स्वच्छ भारत के अनुरूप भारत को स्वच्छ और हरित बनाने के लिए स्वयं, परिवार, इलाके, गांव और कार्यस्थल के साथ स्वच्छता की शुरुआत का प्रण लिया | इस कार्यक्रम में संयंत्र के लगभग 50 लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?