पुलिस की तत्परता से गुमशुदा बच्ची सकुशल घर वापस लौटी

पुलिस की तत्परता से गुमशुदा बच्ची सकुशल घर वापस लौटी


दुर्गापुर (अमन राय ):रहस्य में तरीके से गायब हुई बच्ची सकुशल अपने घर वापस लौटी.घर वालों ने ली राहत की सांस स्थानीय लोगों ने की पुलिस की प्रशंसा.मामला है बीते रविवार की औद्योगिक नगरी दुर्गापुर के स्टील टाउनशिप  तिलक रोड मैदान से 2 साल की बच्ची सुमित्रा साह  अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी.तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग आते हैं और बच्ची को लेकर मौके से फरार हो जाते हैं.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं बच्चे  का पूरा विवरण लेकर हर थाने को  इसकी जानकारी दी जाती है.साथ ही पुलिस जिले के हर निकासी एवं प्रवेश द्वार पर पुलिसिया पहरा बढ़ाकर पूरी नजर रखी जा रही थी.कल रात पुलिस को खबर मिलती है बच्ची जहां से गुम हुई थी वहीं अज्ञात लोगों द्वारा बच्ची को छोड़ दिया जाता है. बच्ची के रिकवरी से यह तो साफ है पुलिस द्वारा बनाई गई चक्रव्यूह को शातिर लॉन्ग नहीं पाए  एवं बच्ची को सकुशल वापस करना पड़ा. भले ही शातिर  बच्ची को सकुशल वापस कर गए,  लेकिन इस अपहरण कांड से जुड़े शातिरों को  पकड़ने के लिए पुलिस की मुहिम अब भी चल रही है.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0