जय बालाजी इंडस्ट्रीज का निशुल्क नेत्र जांच शिविर


दुर्गापुर :पश्चिम बंगाल की अग्रणी स्टील कंपनी जय बालाजी इंडस्ट्रीज ने आज सागरभंगा ग्राम में "निशुल्क नेत्र जांच शिविर" का सफलता पूर्वक आयोजन किया। इसके अंतर्गत कंपनी द्वारा ३०० लोगों के आंखों की जांच की गई। इस अवसर पर जय बालाजी ग्रुप के ग्रुप हेड एचआर श्री आलोक पाण्डेय ने कहा कि इस कैंप में आखों की जांच के साथ मुफ्त चश्मा और आंखों का मुफ्त ऑपरेशन भी कराया जाएगा । उन्होंने आगे बताया कि जय बालाजी इंडस्ट्रीज के चेयरमैन श्री आदित्य जाजोदिया के मार्गदर्शन और डायरेक्टर श्री गौरव जाजोदिया के नेतृत्व में कंपनी हमेशा अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वाह के प्रति जागरूक रही है और समाज में स्वास्थ्य और शिक्षा को आगे बढ़ाने में निरंतर प्रयास और सहयोग करता रहेगा।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?