हिंदी दिवस के अवसर पर सोनपुर बाजारी क्षेत्र द्वारा हिंदी रथ की शुरुआत की गयी

हिंदी दिवस के अवसर पर सोनपुर बाजारी क्षेत्र द्वारा हिंदी रथ की शुरुआत की गयी

पांडेश्वर(अमन राय): आज दिनांक 14.09.2023 को हिंदी दिवस के अवसर पर सोनपुर बाजारी क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम रखा गया । प्रारंभ में सभी विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में सोनपुर बाजारी क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री आनंद मोहन ने सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं तत्पश्चात माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का संदेश सबके लिए पढ़कर सुनाया । उसके बाद हिंदी भाषा के प्रचार एवं प्रसार करने के लिए सोनपुर बाजारी क्षेत्र कार्यालय के कर्मचारियों के बीच एक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसके बाद सही उत्तर देने वालों को उचित पुरस्कार दिए गए।उसके बाद महाप्रबंधक, एसबी क्षेत्र श्री आनंद मोहन ने क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक, अबीर मुखोपाध्याय के साथ हरी झंडी दिखाकर हिंदी रथ को रवाना किया। इस हिंदी रथ की शुरुआत सोनपुर बाजारी क्षेत्र की आम जनता और कर्मचारियों के बीच हिंदी दिवस और इसके महत्व के संदेश को प्रचारित और प्रसारित करने के उद्देश्य से की गई थी। शुरुआत में हिंदी रथ चिंचुरिया मोर बाजार गया, वहां आम जनता से हिंदी भाषा पर सवाल पूछे गए और आकर्षक पुरस्कार भी दिए गए। उसके बाद, हिंदी रथ हरिपुर बाजार गया, उसके बाद सोनपुर बाजारी क्षेत्र की सभी इकाइयों जैसे सोनपुर बाजारी परियोजना कार्यालय, ग्लासहाउस आदि को कवर किया गया। यह कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव और हिंदी माह 2023 के तहत आयोजित किया गया था.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0