बांकुड़ा में भव्य कार्निवल 2023 का आयोजन

बांकुड़ा में भव्य कार्निवल 2023 का आयोजन

 बांकुड़ा :(अमन राय )पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में  पुलिस की महत्वपूर्ण सहयोग से विभिन्न दुर्गापूजा  आयोजकों द्वारा सफल दुर्गा पूजा आयोजन के उपरांत  राज्य सरकार के  निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा कार्निवाल का आयोजन किया गया. इस कार्निवाल में जिले की श्रेष्ठ दुर्गा पूजा कमेटियों को मौका मिला. जिला प्रशासन समाजसेवी सहित  और कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति में  इस भव्य कार्निवल का आयोजन किया गया. उपस्थित अतिथियों सहित जिले के एसपी वैभव तिवारी आईपीएस ने दी सभी को शुभकामनाएं. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई. प्रत्येक पूजा समिति ने  अपने-अपने थीम के झांकियों के साथ मूर्तियों का प्रदर्शन किया.बांकुड़ा  में आयोजित भव्य कार्निवल2023 में आए दर्शकों में  भारी उत्साह देखा गया. भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा भी चाक चौबन्ध व्यवस्था की गई थी. एक यादगार  दुर्गा पूजा कार्निवल  के साक्षी रहे उपस्थित सैकड़ो बांकुड़ा  वासी.नम आंखों से दी मां दुर्गा को विदाई.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0