ईसीएल ने सीआईएल इंटर कंपनी कॉन्ट्रैक्ट ब्रिज टूर्नामेंट का आयोजन किया

ईसीएल ने सीआईएल इंटर कंपनी कॉन्ट्रैक्ट ब्रिज टूर्नामेंट का आयोजन किया

साकतोड़िया(अमन राय) : ईसीएल ने 27.08.2024 से 29.08.2024 तक सीआईएल इंटर कंपनी कॉन्ट्रैक्ट ब्रिज टूर्नामेंट का आयोजन किया। इस मेगा इवेंट में सीआईएल की विभिन्न अनुषंगी कंपनियों की कुल नौ टीमों ने भाग लिया है। तीन दिवसीय सीआईएल इंटर कंपनी कॉन्ट्रैक्ट ब्रिज टूर्नामेंट,2024 29.08.2024 को संपन्न हुआ, जिसमें डब्ल्यूसीएल ने टीम चैंपियनशिप का खिताब जीता, एमसीएल प्रथम रनर अप रही और ईसीएल ने तीसरा स्थान हासिल किया। समापन और पुरस्कार वितरण समारोह ईसीएल की निदेशक (कार्मिक) श्रीमती आहुति स्वाई के साथ-साथ विभागाध्यक्ष (वित्त), ईसीएल मुख्यालय श्री श्याम सुंदर, महाप्रबंधक (सिविल) श्री अभय कुमार, अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों, कल्याण बोर्ड के सदस्यों, ईसीएल मुख्यालय के यूनियन प्रतिनिधियों आदि की उपस्थिति में आयोजित किया गया। यह आयोजन एक शानदार सफलता थी जिसकी सराहना सीआईएल की विभिन्न अनुषंगी कंपनियों से आए सभी अतिथियों तथा खिलाड़ियों ने भी की।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0