सीएसआर कार्यक्रम के तहत डीएसटीपीएस द्वारा अंडाल में निशुल्क नेत्र जाँच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर
117 लोगों का मुफ़्त मोतियाबिंद ऑपरेशन

(•) डीवीसी द्वारा इलाके की स्वस्थ्य समस्याओं की निवारण का सराहनीय कदम - तापस बनर्जी

(•) नेत्र शरीर का महत्वपूर्ण अंग इसकी समय रहते उचित देखभाल आवश्यक- राम प्रवेश साह

(•) चयनित रोगियों के लिए मुफ्त में चश्मा एवं मोतियाबिंद का नेताजी आई हॉस्पिटल रामचंदरपुर के कुशल डॉक्टरों द्वारा ऑपरेशन
अंडाल : डीवीसी, डीएसटीपीएस अपने नैगमिक सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत निःशुल्क नेत्र जाँच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन नेताजी आई हॉस्पिटल रामचंदरपुर के द्वारा मेडिकल डिपार्ट्मन्ट डीएसटीपीएस , एवं इलाके की अग्रणी सेवा संस्था एमिस एवं अंडाल ग्राम पंचायत के सहयोग से अंडाल के दिग्नाला प्राइमरी स्कूल परिसर में किया गया। जहां मुफ्त में ओपीडी सेवाओं के साथ मुफ्त में मोतियाबिंद का ऑपरेशन चयनित रोगियों के लिए प्रदान करने की व्यवस्था किया गया।
इस शिविर में 237 लोगों की आंखों की जांच की गई, जिसमें नेताजी आई हॉस्पिटल की डॉक्टरों और फार्मासिस्टों की विशेषज्ञ टीम ने 117 मरीजों में मोतियाबिंद की पहचान की। आज पहले बैच में 55 मरीजों को रामचंद्रपुर के नेताजी आई हॉस्पिटल में ऑपरेशन पूर्व प्रक्रियाओं के लिए भेजा गया। इनकी सर्जरी कल मुरारडीह आई हॉस्पिटल में की जाएगी। वहीं, 62 मरीजों का दूसरा बैच 11 जनवरी 2025 को सर्जरी के लिए भेजा जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान विधायक तापस बनर्जी ने डीवीसी द्वारा इलाके की स्वस्थ्य समस्याओं की निवारण का कार्य करने की सराहना की और कहा आँख की समय पर उचित देखभाल करने की आवश्यकता है और इस क्रम में डीवीसी ग्रामीणों इलाको की आँख की समस्या समाधान में प्रति वर्ष लगा हुआ है।
शिविर का उद्घाटन विधायक तापस बनर्जी डीएसटीपीएस डीवीसी के परियोजना प्रधान श्री राम प्रवेश साह द्वारा बीडीओ श्री दीपनजन दत्तो , जीएम (एचआर और सिविल) श्री अरिजीत मजूमदार, उपमहाप्रबंधक ( स्वास्थ्य सेवा) श्री किशन मंडल , अंडाल ग्राम पंचायत प्रधान, स्वरसवाती बाउरी , रामप्रसादपुर ग्राम पंचायत प्रधान, पर्थ देवसी जिला परिषद कर्माध्यक्ष श्री कालो बरन मंडल, श्री कंचन मित्रा समेत कई गणमान्य व्यक्तियों , अंडाल ग्राम पंचायत पूर्व प्रधान श्री सुधीन पांडे की उपस्थिति में किया तथा इस अवसर पर एमिस से श्री संजय चपल , अंडाल ग्राम पंचायत पूर्व प्रधान श्री चिरंजीब रॉय , प्रबंधक (सीएसआर ) मोहम्मद शमीम अहमद, सब्यसाची महत, रजत कान्ति खाटुआ , प्रदीप दत्तो आदि मौजूद थे।
परियोजना प्रधान श्री राम प्रवेश साह ने निगम द्वारा चलए जा रहे बहुआयामी गतिविधियों पर चर्चा करते हुए कहा कि डीवीसी डीएसटीपीएस विगत 14 वर्षों से परियोजना के आस पास के 54 गाओं में चला जा रहे नैगमिक सामाजिक दायित्व कार्यक्रम क्षेत्र के बड़ी आबादी को विकास व उन्हें समाज के मुख्य धारा से जोड़ने की दिशा में संरचनात्मक ठोस पहल कर रहा है। श्री साह ने कहा कि डीवीसी विद्युत उत्पादन, पारेषण व वितरण के साथ- ग्रामों में बुनियादी ढांचे के विकास में उल्लेखनीय भूमिका निभाया जा रहा है, जिससे कि लोगों का सामाजिक -आर्थिक विकास हो सके। उन्होंने कहा की नेत्र शरीर का महत्वपूर्ण अंग इसकी समय रहते उचित देखभाल आवश्यक है
बीडीओ अंडाल श्री दीपनजन दत्तो , ने कहा के डीवीसी के डीएसटीपीएस इकाई का सामाजिक एकीकरण कार्यक्रम छेत्र के हर तबके के लिए उल्लेखनीय योगदान दे रहा है जो सराहनीय है । डीवीसी के इस कदम की सबको बढ़ा चढ़ कर सहयोग देना चाहिए और डीवीसी के बचे हुए कार्य को पूर्ण करने में सहयोग देना चाहिए ताकि डीवीसी और भी सामाजिक सरोकार का कार्य और भी बड़े पैमाने पर कर पाए।इस शिविर में 237 लोगों की आंखों की जांच की गई, जिसमें नेताजी आई हॉस्पिटल की डॉक्टरों और फार्मासिस्टों की विशेषज्ञ टीम ने 117 मरीजों में मोतियाबिंद की पहचान की। आज पहले बैच में 55 मरीजों को रामचंद्रपुर के नेताजी आई हॉस्पिटल में ऑपरेशन पूर्व प्रक्रियाओं के लिए भेजा गया। इनकी सर्जरी कल अस्पताल के एक्सपर्ट डॉक्टर द्वारा मुफ्त में फेको मशीन द्वारा ऑपरेशन किया जायेगा एवं मुफ्त में आँखों से सम्बंधित ड्रॉप एवं दवा दी जाएगी तथा उन्हें ऑपरेशन के एक माह के उपरांत उचित अपवर्तन चश्मा प्रदान की जाएगी और फॉलो उप चेकउप अस्पताल द्वारा किया जायेगा। वहीं, 62 मरीजों का दूसरा बैच 11 जनवरी 2025 को सर्जरी के लिए भेजा जाएगा। यह कार्यक्रम सीएसआर प्रबंधक मोहम्मद शमीम अहमद, चिरंजीब रॉय, माधव रॉय, रजत कांती खाटुआ, सब्यसाची महता, श्री प्रदीप दत्तो और मृणाल कांती फरफरिया एवं एमिस की पूरी टीम द्वारा सफलता पूर्वक किया गय।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?