मेजिया थाना पुलिस की और से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन


बांकूड़ा(अमन राय) : बांकूड़ा जिला पुलिस समय समय पर अपने अधिकारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न थाना क्षेत्र में स्वस्थ जांच शिविर का आयोजन करती रही है | इसी क्रम में जिले के मेजिया थाना पुलिस की ओर से एक स्वस्थ जांच शिविर का आयोजन किया गया था | जिसका उद्घाटन थाना प्रभारी कौशिक हजरा ने किया | यह शिविर एक मोबाइल वैन के माध्यम से किया गया था | इस मौके पर थाना के अधिकारियों,सिविक वालंटियर्स ने अपनी शारीरिक समस्याओं का जांच करवाया | शिविर के माध्यम से जांच करवाने वाले अधिकारियों एवं सिविक वालंटियर्स को जरूरत के अनुसार दवाइयां भी दी गयी | यहां बता दे कि मेजिया थाना की ग्राम रक्षक वाहिनी पुलिस की ओर से बीते कुछ दिन पहले काली पूजा का एवं नर नारायण सेवा का भव्य आयोजन किया गया था | जहाँ थाना क्षेत्र के लोगों ने भी इस में हिस्सा लिया था | इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक सामाजिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?