डीआईसी ने आईएसपी की सीएसआर गतिविधियों का लिया जायजा

डीआईसी ने आईएसपी की सीएसआर गतिविधियों का लिया जायजा

आसनसोल(अमन राय) : 30 अगस्त को डीआईसी बी पी सिंह ने बर्नपुर और उसके आसपास कुछ स्थलों का दौरा किया जहां सीएसआर गतिविधियां पूरे जोरों पर चल रही हैं।वह सबसे पहले आईएसपी इंग्लिश मॉडल स्कूल गए जहां बर्नपुर में छोटे बच्चों को उत्तम शिक्षा प्रदान की जा रही है। बच्चों के समग्र विकास के लिए स्कूल में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए डीआईसी ने शिक्षकों के साथ-साथ छात्रों से भी बातचीत की।इसके बाद डीआईसी श्यामडीह गए जहाँ स्वामी विवेकानंद आश्रम में उन्होंने ट्यूशन पढ़ने वाले आसपास के गांवों के छात्रों से बातचीत की और उन्हें मध्याह्न भोजन वितरित किया।उन्होंने आश्रम द्वारा परिसर में संचालित नेत्र चिकित्सालय को भी देखा, जिसके लिए सीएसआर पहल के तहत सभी आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। अंत में उन्होंने विद्यार्थियों के लिए बनने वाले नए क्लास रूम के निर्माण स्थल को देखा। वापस जाते समय उन्होंने बाउरीपारा और बनग्राम में सीएसआर के तहत बन रहे नए सामुदायिक केंद्रों के निर्माण स्थल का दौरा किया और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी जरूरतों और आवश्यकताओं का आकलन किया।बाद में वह बर्नपुर हवाई पट्टी के पास धेनुआ जहीरथान गांव गए जहां सीएसआर पहल के माध्यम से अपने समुदाय में बदलाव के लिए आभार व्यक्त करने के लिए आदिवासी महिलाओं ने उनका स्वागत किया।डीआईसी बीपी सिंह ने ईडी (एचआर) यूपी सिंह, सीजीएम (टीएस एवं सीएसआर) बिनोद कुमार और सीजीएम (टी एस) जितेंद्र कुमार के साथ कंपनी द्वारा सीएसआर के तहत प्रदान किए जा रहे लाभों पर प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए ग्रामीणों के साथ बातचीत की।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0