आसनसोल दुर्गापुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई मुचिपाड़ा ट्रैफिक गार्ड ने नियमों की अनदेखी करने वालों पर कसा शिकंजा

आसनसोल दुर्गापुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई मुचिपाड़ा ट्रैफिक गार्ड ने नियमों की अनदेखी करने वालों पर कसा शिकंजा

​दुर्गापुर: राज्य में नई सरकार के गठन के साथ ही अब प्रशासनिक सख्ती सड़कों पर भी साफ दिखाई देने लगी है। सरकार की ओर से मिले कड़े निर्देशों के बाद आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में मुचिपाड़ा ट्रैफिक गार्ड की टीम ने मुचिपाड़ा मोड़ समेत कई व्यस्त इलाकों में व्यापक जांच अभियान चलाया। इस विशेष अभियान का नेतृत्व ट्रैफिक एसीपी राजकुमार मालाकार ने किया, जबकि जमीन पर मुचिपाड़ा ट्रैफिक प्रभारी नंदन दुबे और जांबाज अधिकारी संजय ओझा ने मोर्चा संभाला।

​अभियान के दौरान खास तौर पर उन ऑटो चालकों पर नजर रखी गई, जो बिना हेलमेट के वहां चला रहे थे | नंदन दुबे और संजय ओझा की टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों को मौके पर ही जब्त किया और चालकों को सख्त चेतावनी दी। इसके अलावा ओवरलोड वाहन के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई। ट्रैफिक अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि सड़क सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य दुर्घटनाओं पर रोक लगाना और आम लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। प्रभारी ने साफ कर दिया है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह लगातार जारी रहेगा।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0