लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का आज समापन

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का आज समापन

दुर्गापुर :सूर्य उपासना का महापर्व का आज समापन हो गया. छठब्रतियो ने आज उगते सूरज को आज अर्ग दिया . यहां आपको बता दे देश का यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिसमें उगते सूर्य और डूबते सूर्य को भी पूजा की जाती है, छठ घाटो पर रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़. इस दौरान छठ घाटो पर जिले के अधिकारी, समाजसेवी जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस नेता तरुण रॉय ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ दुर्गापुर के विभिन्न घाटों पर छठ पूजा के पावन अवसर पर दुर्गापुर के विभिन्न छठघाटों पर पहुंचे. एवं उगते सूर्य को अर्घ्य दिया, एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "प्रख्यात गायिका बिहार कोकिला सारदा सिन्हा के निधन से हमें गहरा दुख हुआ है और हम सूर्य भगवान से प्रार्थना करते हैं कि जैसे बंगाली और बिहारी औद्योगिक क्षेत्र में एक साथ दुर्गा पूजा मनाते हैं,ठीक इसी तरह हम भी छठ पूजा और अन्य त्योहारे एक साथ मनाते हैं, उम्मीद करते हैं कि यह सामाजिक सद्भावना का संदेश दुर्गापुर औद्योगिक क्षेत्र से पूरे राज्य में फैल जाएगा.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0