दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ
सालानपुर(अमन राय ) : सालानपुर ब्लॉक के बाथनबाडी क्लब द्वारा दो दिवसीय स्वर्गीय राशिक मरांडी मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है | टूर्नामेंट का शुभारंभ स्वर्गीय राशिक मरांडी के चित्र पर माल्यार्पण कर एक मिनट का मौन पालन किया गया | समाजसेवी भोला सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे | उन्होंने औपचारिकता के रूप में फुटबॉल से गोल करके टूर्नामेंट की शुरुआत की | इस मौके पर भोला सिंह ने बताया की खेल यूवाओ के लिए जरूरी है | आज की युवा पीढ़ी मोबाइल के आदि बनते जा रहे हैं जो भविष्य के लिए हानिकारक है | इस तरह के टूर्नामेंट से युवाओं को खेल के प्रति जोड़ने का अच्छा मौका है. उन्होंने खिलाड़ियों के अच्छे भविष्य की शुभकामनाएं दी. इस टूर्नामेंट के विजेताओं को दस हजार एवं ट्रॉफी, रनर टीम को सात हजार एवं टॉफी से पुरस्कृत किया जाएगा | इस मौके पर उपस्थित थे देंदुआ ग्राम पंचायत प्रधान सिमुला मरांडी,बिमल गोराई कंचन लाहा,सुशांत हेमाराम,जयदेव गोराई सहित स्थानीय लोग एवं क्लब के सदस्य गण उपस्थित थे |
Click Here to Visit
What's Your Reaction?