विश्व आदिवासी दिवस जंगलमहल में मनाया गया

विश्व आदिवासी  दिवस जंगलमहल में मनाया गया

 बांकुड़ा :मंगलबार 9 अगस्त विश्व आदिवासी  दिवस का पालन पूरे सम्मान के साथ किया गया। बांकुड़ा में भी यह कार्यक्रम किया गया. आदिवासी दिवस समारोह राज्य स्तरीय कार्यक्रम मंगलवार को खतरा के गुरुसदय मंच द्वारा आयोजन किया गया था । राज्य सरकार के आदिवासी विकास विभाग के सहयोग से विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बांकुड़ा जिला मजिस्ट्रेट के राधिका अय्यर, बांकुड़ा के पुलिस अधीक्षक वैभव तिवारी, बांकुड़ा जिला परिषद के अध्यक्ष और रायपुर विधायक मृत्युंजय मुर्मू, राज्य मंत्री ज्योत्सना मंडी सहित खतरा अनुमंडल प्रशासन और प्रखंड प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे. इस दिन इस आयोजन में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही स्थानीय कलाकारों के साथ विभिन्न आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0