बीरभूम पुलिस की क्षेत्र में पैनी नजर

बिरभूम(अमन राय ) : बिरभूम जिले के डीएसपी प्रतीक राय की मॉनिटरिंग में दुबराजपुर थाना पुलिस को बीते दोनों में कई सफलता हाथ लगी है | थाना प्रभारी सिद्धार्थ शंकर मण्डल के नेतृत्व में गठित की गई पुलिस टीम क्षेत्र में चाक चौबंद पुलिसिया व्यवस्था रखे हुए है | क्षेत्र में किसी तरह की अपराधिक गतिविधियों पर पुलिस की पैनि नजर है | इसी का नतीजा है कि बीते कुछ दिनों में पुलिस को कई सफलता हाथ लगी है ताजा मामला सामने आया है थाना क्षेत्र के कोलूपाड़ा इलाके मे एक घर पर जाली लॉटरी छापे एवं बिक्री किए जाते थे | इसकी खबर मिलते ही पुलिस ने उस घर पर छापा मारा एवं कई सामान बरामद हुए हैं | इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है | आरोपी का नाम सोमनाथ गोराई है | उसके घर से पुलिस को कई लैपटॉप,सीपीयू ,सहित जाली लॉटरी बरामद हुए हैं | पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है | वहीं दूसरी ओर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने क्षेत्र के कान्तागोरु मोड़ से एक ओर शातिर को पकड़ा है जो किसी डकैती की घटना को अंजाम देने की फिराक में था | आरोपी का नाम नसीम खान है | उसके पास से पुलिस को अग्निअस्त्र बरामद हुए हैं | इसके पूर्व भी इस शातिर के नाम पर कई ऐसी घटना का मामला दर्ज है पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है | इसके अलावा भी पुलिस ने थाना क्षेत्र के गाड़ा गांव से 27 बम बरामद हुए है | इस मामले में कौन एवं किस उद्देश्य से यह बम यहां रखा गया है इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है | पुलिस इसकी छानबीन कर रही है |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?