सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर डीटीपीएस दुर्गापुर में प्रेरणादायक सेमिनार

सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर डीटीपीएस दुर्गापुर में प्रेरणादायक सेमिनार

दुर्गापुर(तारकेश्वर राय ): कहते हैं 'सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं' और इसी शाश्वत सत्य को केंद्र में रखकर दामोदर घाटी निगम (DVC), दुर्गापुर ताप विद्युत केंद्र (DTPS) में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 के अंतर्गत एक भव्य और प्रेरणादायक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का मुख्य विषय था *“सत्यनिष्ठा से समृद्धि”मुख्य अभियंता सम्मेलन कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान एन. वी. रमना की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विशेष रूप से इस्कॉन मंदिर के पूज्य प्रेमानंद महाराज जी उपस्थित रहे, जिनका परियोजना प्रधान द्वारा अंगवस्त्र, फल और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।सेमिनार को संबोधित करते हुए पूज्य प्रेमानंद महाराज जी ने सत्यनिष्ठा, नैतिकता और सदाचार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने महाभारत के विभिन्न प्रसंगों और धार्मिक घटनाओं के माध्यम से बताया कि सत्य, धर्म और ईमानदारी के मार्ग पर चलकर ही व्यक्ति जीवन में वास्तविक सफलता और समाज में सम्मान प्राप्त कर सकता है। उनके ओजस्वी विचारों ने उपस्थित सभी कर्मचारियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।वहीं, मुख्य महाप्रबंधक एन. वी. रमना ने अपने संबोधन में कहा कि “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” केवल एक नारा नहीं, बल्कि जीवन में अपनाया जाने वाला एक आदर्श है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक कर्मचारी और देश का प्रत्येक नागरिक सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारी को अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में अपना ले, तो एक सशक्त, समृद्ध और विकसित राष्ट्र के निर्माण में ज्यादा समय नहीं लगेगा।इस अवसर पर डॉ. राजित भट्टाचार्य, प्रिंसिपल चीफ मेडिकल ऑफिसर, समीर कुमार साहा, बासुदेव मंडल, डॉ. दीपिका राय सहित डीवीसी के अनेक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही की भावना को मजबूत करना था। यह आयोजन यह संदेश देकर समाप्त हुआ कि भ्रष्टाचार मुक्त और ईमानदार कार्यसंस्कृति ही किसी भी संस्थान और राष्ट्र की असली समृद्धि का आधार है।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0