कमिश्नरेट की पुलिस का प्रतिबंधित पटाखों के खिलाफ मुहिम
दुर्गापुर (अमन राय ): आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से आने वाले काली पूजा दीपावली को देखते हुए लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है | पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए काली पूजा एवं दीपावली का पर्व मनाए.किसी भी तरह के प्रतिबंधित फटाखे की खरीदारी ना करें | वहीं दूसरी ओर विभिन्न बाजारों में पुलिस का प्रतिबंधित पटाखों के खिलाफ मुहिम भी चल रही है. इसी क्रम में कमिश्नरेट के दुर्गापुर थाना पुलिस की ओर से सर्च अभियान चलाकर दुर्गापुर के कुरिया डांगा इलाके से भारी मात्रा में प्रतिबंधित फटाखे बरामद किए गए | पुलिस इस मामले में अभियुक्त व्यवसायी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस की मानें तो यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?