कमिश्नरेट के ईस्टजोन थाने की पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान कई शातिर गिरफ्तार
अंडाल(अमन राय) : हम लोग अपने परिवार के साथ घर में चैन की नींद सोते हैं क्योंकि उन्हें विश्वास है की हमारी पुलिस जाग रही है और उन्हें सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है. इस विश्वास को कमिश्नरेट कि ईस्टजोन पुलिस ने कायम भी रखा है. ताजा मामला सामने आया है आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंडाल थाना अंतर्गत बनबहाल फाड़ी पुलिस को रात को इलाके में गश्त लगाने के दौरान सफलता मिली है | पुलिस ने क्षेत्र के बेकारी धावारा गाँव से दो अपराधियों को पकड़ा है | शातिरो का नाम जय दास, देबू मेहरा है | अपराधियों के पास से पुलिस को 03 गोला बारूद से लदी 01 पाइप गन बरामद हुई है | पुलिस अब इन आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है | इसके साथ ही इनके नेटवर्क को भी खंगाल रही है | ताकि उन्हें भी उनके उचित स्थान तक पहुंचाया जा सके.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?