सम्मान समारोह आयोजित शिक्षक हुए सम्मानित

सम्मान समारोह आयोजित शिक्षक हुए सम्मानित


दुर्गापुर (अमन राय ):  गुरु गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूँ पांय।
बलिहारी गुरु आपने, जिन ग्रोविदद दियो मिलाय ॥
उपर्युक्त पंक्तियों में शिष्य संशय में है कि भगवान्‌ और गुरु दोनों खड़े हैं किसके पाँव छूने चाहिएँ, तभी उसी शिप्य को आभास हुआ कि गुरु के कारण ही भगवान्‌ के दर्शन का सौभाग्य मिला है, पहले गुरु के पाँव छू लेने चाहिएँ। कहने का यह अभिप्राय है कि यह गुरु का पद भगवान् से भी ऊँचा माना गया है। और इसी भावना को ध्यान में रखते हुए दुर्गापुर अखिल भारतीय सांस्कृतिक परिषद भवन में दुर्गापुर जयदेव स्कूल के  90 दशक के छात्रों ने की  छात्र शिक्षक पुनर्मिलन समारोह 2022 का आयोजन. इस अवसर पर जयदेव  बॉयज हाई स्कूल के रिटायर शिक्षकों को मंच पर  सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई. इस अवसर पर  अजय प्रजापति ने मीडिया को बताया वर्तमान समय में शिक्षक एवं छात्रों के बीच की दूरी काफी बढ़ गई है. हम लोगों के जमाने में शिक्षकों का पूरा सम्मान किया जाता था. कुछ पुराने छात्रों का यह भी मानना है वर्तमान दौर में शिक्षकों के सम्मान की बात तो दूर है आज अगर रास्ते से गुजरते हुए शिक्षक मिल जाए तो, छात्र  बात तक नहीं करते. शिक्षक और छात्र के बीच एक भाव होनी चाहिए जो वर्तमान समय में लुप्त होती दिखाई दे रही है.  कार्यक्रम में उपस्थित जितेंद्र उपाध्याय( समाजसेवी) ने  कहा  इस कार्यक्रम के माध्यम से यह प्रयास किया जा रहा है कि आने वाले दिनों में शिक्षक एवं छात्रों के बीच एक मधुर संपर्क हो एवं शिक्षकों से शिक्षा ग्रहण कर देश के विकास में वह अपना योगदान दें. कार्यक्रम को सफल बनाने में सूरज मंडल, उमेश शाह,  के अलावा और कई छात्रों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0