कमिश्नरेट के ट्रैफिक पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान

दुर्गापुर (अमन राय ):आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जहां एक ओर चाक-चौबंद व्यवस्था रखी है जगह-जगह नाका पॉइंट के माध्यम से चेकिंग चलाई जा रही है. वहीं दूसरी ओर विभिन्न थाना पुलिस के द्वारा दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में दुर्गापुर ट्रैफिक पुलिस की ओर से जन जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम सेओल्ड कोर्ट मोड़ नियर जीटी रोड स्थित एक नाट्य कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को ट्रैफिक के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया. आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा समय-समय पर लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाता रहा है.

इस कार्यक्रम के मंच से बच्चों ने बहुत अच्छा नाटक किया नाटक के माध्यम से संदेश दिया सुरक्षित यात्रा करें हेलमेट का प्रयोग करें ट्राफिक नियम का पालन करें. इस अवसर पर एसआई अली रिजा,एसआई सुमतों चटर्जी, एएसआई संजय ओझा जन विकास सेवा संघ के विनोद यादव एवं अजय चौबे के अलावा और कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?