डीवीसी डीएसटीपीएस में नेताजी याद किये गये
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस एक अविस्मरणीय राष्ट्रीय नायक हैं - वरिष्ठ महाप्रबंधक सुधीर कुमार व्यास
अंडाल : दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केंद्र, दामोदर घाटी निगम में 23 जनवरी, 2025 को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 128वीं जयंती बतौर पराक्रम दिवस मनाया गया। मौक़े पर वरिष्ठ महाप्रबंधक (ओ व एम) श्री सुधीर कुमार व्यास, वरिष्ठ महाप्रबंधक (एएचएम) श्री सुखदेव खाॅं, महाप्रबंधक श्री अरिजीत मजुमदार, उप महाप्रबंधक श्री पुलकेश चट्टोपाध्याय व अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सद्भावना मंगलदीप प्रज्ज्वलित कर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूरी मजमा 'जय हिन्द' के नारों से गुंजायमान हो उठा। उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने खिराजे अकीदत पेश करते हुए नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।

पराक्रम दिवस की शुभकामनाऍं ज्ञापित करते हुए वरिष्ठ महाप्रबंधक श्री सुधीर कुमार व्यास ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को अपने देशवासियों से बहुत प्यार था। वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक अग्रणी तथा सबसे बड़े एक नेता थे। इस महान व्यक्तित्व ने देश के लिए अपना पूरा जीवन बलिदान कर दिया। नेताजी एक अविस्मरणीय राष्ट्रीय नायक हैं। मौक़े पर हिंदी अधिकारी मु. इस्माईल मियाॅं ने सबका स्वागत करते हुए नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का संक्षिप्त जीवन परिचय पेश किया।
समारोह में प्रबंधक श्री सुमित चक्रवर्ती, श्री अनिर्बाण पाल, मो. शमीम अहमद, श्री मुकेश प्रसाद सिंह, श्री पतरस हाॅंसदा व श्री अनुप घोष, श्री तमाल ठाकुर, तनवीर अख्तर, श्री देबाशीष दास, श्री लिटन राय सहित अधिकाधिक संख्या में अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?