डीवीसी डीएसटीपीएस में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 वसुधैव कुटुम्बकम थीम के साथ मनाया गया

डीवीसी डीएसटीपीएस में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 वसुधैव कुटुम्बकम थीम के साथ मनाया गया

अंडाल(अमन राय) डीवीसी डीएसटीपीएस में 9 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज दिनांक 21 जून, 2023 को 08 .00 बजे सुरुचि भवन भवन में बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया गया किया गया, जिसका उद्धघाटन माननीय परियोजना प्रधान महोदय श्री सुधीर झा, महाप्रबंधक (ओ एंड एम) श्री मनोज कुमार ठाकुर, महाप्रबंधक श्री संजय कुमार , उपमहाप्रबंधक श्री अरिजीत मजूमदार, अक्षय कुमार , ने दीप प्रज्वलित कर किया। साथ में वरिष्ठ प्रबंधक श्रीमती गोपा चक्रबोर्ती, श्री संदीप मुख़र्जी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में लगभग 100 डीवीसी अधिकारियों, कर्मचारियों, सीआईएसएफ, ठेका श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक योग कार्यक्रम में भाग लिया। योग सत्र को प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दुर्गापुर केंद्र की समता दीदी, दीपक भाई, निरंजन भाई ने योग प्रोटोकॉल के अनुसार कराया एवं योग द्वारा कैसे निरोग रहा जा सकता है इस पर विस्तृत जानकारी भी दी।

कार्यक्रम वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान श्री सुधीर कुमार झा और महाप्रबंधक (ओ एंड एम) मनोज कुमार ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन में हुआ इस दौरान श्री सुधीर झा ने अपने प्रेरक भाषण में हमारे जीवन में योग के महत्व को उजागर किया और नियमित योग करने की सभी सलाह दी , क्योंकि यह अब विश्व स्तर पर प्रत्येक देश द्वारा मान्यता प्राप्त है और संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में पुरे विश्व में मानाने को घोषित किया है। कार्यक्रम में इस वर्ष की थीम वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग थी। कार्यक्रम डीजीएम (एचआर) श्री अरिजीत मजूमदार एवं सीनियर मैनेजर (एचआर) श्रीमती गोपा चक्रवर्ती की देख रेख में हुआ और कार्यक्रम को मैनेजर सीएसआर शमीम अहमद, मैनेजर (एचआर) श्रीमती राशी अग्रवाल, डिप्टी मैनेजर पतरस हंसदाक और हिंदी अधिकारी इस्माईल मियां द्वारा कार्यान्वित किया गया।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0