ऑपरेशन सतर्क की तत्परता से मिल रही सफलता
आसनसोल (अमन राय ):जसीडीह रेलवे परिसर और ट्रेनों पर विशेष निगरानी के दौरान हरे रंग के बैक पैक में रखे गए 750 मिलीलीटर "रॉयल स्टैग प्रीमियर व्हिस्की" बरामद की गई। विशेष निगरानी के दौरान आरपीएफ/पोस्ट/जसीडीह के एसआई खुशबू कुमारी एवं धीरज कुमार एवं सीटी मुकेश कुमार ने ट्रेन टाटा-दानापुर एक्सप्रेस की जांच की, जो जसीडीह रेलवे स्टेशन के पीएफ नंबर 02 पर पहुंची. ट्रेन की रूटीन चेकिंग के दौरान अधिकारी व कर्मचारियों ने कोच नंबर-1 में एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में देखा। बैग लेकर वह व्यक्ति ट्रेन में सफर कर रहा था। उचित संदेह होने पर अधिकारी व कर्मचारियों ने उपरोक्त प्लास्टिक बैग के साथ पुरुष व्यक्ति को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उक्त बैग में उपरोक्त मात्रा में शराब अवैध रूप से ले जाने के इरादे से रखी हुई पाई गई।उपनिरीक्षक खुशबू कुमारी ने उक्त नामित व्यक्तियों के कब्जे से उचित जब्ती सूची के तहत उपलब्ध गवाहों की उपस्थिति में उक्त शराब को जब्त कर हिरासत में ले लिया. तत्पश्चात गिरफ्तार व्यक्ति को जब्त सामग्री के साथ आरपीएफ पोस्ट जसीडीह लाया गया। पूछताछ के दौरान पता चला व्यक्ति बिहार के नालंदा जिला का रहने वाला है. जब्त शराब के साथ गिरफ्तार व्यक्ति को आबकारी देवघर को सौंप दिया जायेगा कुल मात्रा 3.75 लीटर।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?